जयपुर

दुष्कर्म की घटनाओं से प्रदेश हुआ शर्मसार, पेपर लीक का दंश झेल रहा है युवा-जोशी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने शुक्रवार को सीकर भाजपा कार्यालय में परिवर्तन संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

2 min read
Sep 08, 2023
दुष्कर्म की घटनाओं से प्रदेश हुआ शर्मसार, पेपर लीक का दंश झेल रहा है युवा-जोशी

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने शुक्रवार को सीकर भाजपा कार्यालय में परिवर्तन संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा जनआशीर्वाद यात्रा बन गई है। प्रदेश के हर कोने से इस यात्रा को जनता का अपार समर्थन और स्नेह मिल रहा है। प्रदेश की भ्रष्टाचारी और निकम्मी कांग्रेस सरकार की हमेशा के लिए विदाई अब तय हो चुकी है। युवाओं और किसानों में वादाखिलाफी को लेकर रोष व्याप्त है। किसानों को दस दिन में कर्जमाफी का वादा करके उनकी जमीनें नीलाम करना और युवाओ को पेपर लीक दंश झेलना पड़ रहा है।

जोशी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा प्रदेश के लिए सबसे गंभीर चुनौती बन चुका है। दुष्कर्म और महिला उत्पीड़न के मामले में प्रदेश शर्मसार हुआ है। प्रदेश कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते प्रदेश का विकास अवरूद्ध हो गया है। आज हमारे यहां देश का सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल, बिजली मिल रही है। पिछले कई दिनों से एंबूलेंस कर्मियों की हडताल के कारण एबुंलेंस सेवा बंद है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा रही है, लेकिन इस सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है।

सनातन धर्म को खत्म करने की हो रही है बातें

जोशी ने कहा कि कांग्रेस गबबंधन के लोग आज देश में सनतान धर्म को खत्म करने की बात करते हैं। उन्हें यह नहीं पता कि सनातन को खत्म करने का प्रयास मुगलों, अंग्रेजों ने भी किया था जिनको इस देश की जनता ने हमेशा के लिए खदेड़ दिया। सनातन संस्कृति को मुगल ही समाप्त नहीं कर पाए तो कांग्रेस किस खेत की मूली हैै। सनातन भारत के रग-रग में बसा हुआ है, जिसे ना तो कोई समाप्त कर पाया है ना ही कोई कर पाएगा।

कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार को विदा करने के लिए कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ लगे हुए है और आगे भी लगे रहेंगे। कांग्रेस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए हम सभी लोग गांव-गांव ढाणी तक जाएंगे। परिवर्तन संकल्प यात्रा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। जिले में यात्रा के आने पर पूरी मेहनत के साथ पूरी करनी है।

Published on:
08 Sept 2023 08:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर