यह शख्स है सरदारशहर निवासी शंकर नाथ जोगी। जोगी ने खुद को सरदारशहर विधानसभा सीट से खुद को सबसे प्रबल दावेदार बताया। वह पूनियां और अन्य नेताओं को जीत का गणित भी बताने लगा। बात यहीं तक होती तो ठीक थी, लेकिन थोड़ी ही देर में जोगी ने एक 50 रुपए का स्टाम्प निकाला और पूनियां का थमा दिया। इस स्टाम्प में जोगी ने खुद को राजस्थान के मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार बताया। जोगी ने दावा किया की उसे सरदारशहर से टिकट दिया तो वह 100 प्रतिशत जीतेगा।
आपको बता दें कि भाजपा में मुख्यमंत्री पद को लेकर कई नेताओं के नाम चल रहे हैं। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, खुद प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत वो प्रमुख नाम हैं, जो हमेशा सामने आते आए हैं। मगर इनसे इतर शंकर नाथ जोगी ने अपनी दावेदारी जताकर सभी को हैरान कर दिया है। यही नहीं संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सरीखे नेताओं की उपस्थिति में दावेदारी जताने वाले जोगी की हिम्मत की कुछ नेता दाद दे रहे थे। वहीं कुछ नेताओं की हंसी छूट रही थी।