scriptराज्यपाल मिश्र आज से उत्तर प्रदेश के दौरे पर | bjp rajasthan news | Patrika News
जयपुर

राज्यपाल मिश्र आज से उत्तर प्रदेश के दौरे पर

 
प्रदेश में चल रही है मंत्रिमंडल पुनर्गठन की चर्चा

जयपुरNov 19, 2021 / 11:27 am

Arvind Singh Shaktawat

राज्यपाल मिश्र आज से उत्तर प्रदेश के दौरे पर

राज्यपाल मिश्र आज से उत्तर प्रदेश के दौरे पर

जयपुर. प्रदेश में मंत्रिमंडल पुनर्गठन को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कभी भी मंत्रिमंडल पुनर्गठन हो सकता है। इसी बीच राज्यपाल कलराज मिश्र का उत्तर प्रदेश दौरा तय हो गया है। वे शुक्रवार को उत्तर प्रदेश दौरे पर जाएंगे। शनिवार शाम तक उनका जयपुर आने का कार्यक्रम है।
राज्यपाल के कार्यक्रम के अनुसार वे शुक्रवार सुबह जयपुर से उड़ान भरेंगे। वे कुशीनगर जिले में भगवान महावीर के अंतिम उपदेश स्थल पावानगर के महावीर इंटर कॉलेज के हीरक जयंती समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे बनारस भी जाएंगे और देव दीपावली में भी शामिल होंगे। कलराज मिश्र इससे पहले दिल्ली दौरे पर भी थे। इस दौरान वे पीएम नरेन्द्र मोदी से भी मिले थे। इस दौरे को उत्तर प्रदेश चुनाव से भी जोड कर देखा जा रहा है। हालांकि मिश्र संवैधानिक पद है, ऐसे में खुलकर किसी तरह की रणनीति में शामिल नहीं होंगे।
राज्यपाल 21 से 24 तक जयपुर में

राज्यपाल मिश्र जयपुर आने के बाद 21 से 24 नवम्बर तक जयपुर रहेंगे। 25 को वे जयपुर से दो दिन तक के लिए बाहर जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार इस दौरान उनका मेवाड़ का दौरा बन सकता है।

Home / Jaipur / राज्यपाल मिश्र आज से उत्तर प्रदेश के दौरे पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो