scriptसभी वर्गों में भाजपा का जनाधार बढ़ा: चन्द्रशेखर | BJP's support extended in all sections: Chandra Shekhar | Patrika News
जयपुर

सभी वर्गों में भाजपा का जनाधार बढ़ा: चन्द्रशेखर

सभी वर्गों में भाजपा का जनाधार बढ़ा: चन्द्रशेखर

जयपुरMar 14, 2018 / 07:00 pm

Anil Chauchan

bjp

भाजपा मुख्यालय पर बैठक

सभी वर्गों में भाजपा का जनाधार बढ़ा: चन्द्रशेखर
जयपुर
भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी. सतीश ने कहा कि भाजपा एक लक्ष्य को लेकर कार्य कर रही है, जिसमें समाज में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक भाजपा की पहुंच बन सके। देश में भाजपा की सरकारें ऐसी कार्य योजनाएं बना रही है, जिसमें सर्व समाज, सर्व-स्पर्शी जन के लिए शीघ्र निर्णय, जवाबदेही, पारदर्शिता के उच्च पैमाने को छुआ जा सके। आज देश में जन-धन, प्रदेश में भामाशाह योजना उसी का परिणाम है।

वी. सतीश तीन दिवसीय प्रवास पर बुधवार को जयपुर आए। भाजपा मीडिया संपर्क प्रमुख आनंद शर्मा ने बताया कि भाजपा मुख्यालय पर बुधवार को हुई प्रदेश मीडिया टीम एवं सात मोर्चों के अध्यक्ष व महामंत्री की बैठक रखी गई, जिसमें राष्ट्रीय संगठन महामंत्री वी. सतीश एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) चन्द्रशेखर ने संबोधित किया।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) चन्द्रशेखर ने मोर्चों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मोर्चें समाज के विभिन्न वर्गों में जाकर आज अपनी पहचान बना रहे हैं। युवाओं, महिलाओं, किसान, एससी, एसटी, अन्य पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्गों में भाजपा के मोर्चे एक सामाजिक आंदोलन खड़ा कर रहे हैं। पूरे देश में कांग्रेस की जमीन खिसक रही है। भाजपा की सरकारों के निर्णय से आमजन एवं सभी वर्गों में भाजपा का जनाधार बढ़ा है। कार्यकर्ताओं को राष्ट्रवाद का संकल्प लेकर सर्व वर्ग उत्थान में अपना समय देना चाहिए।

मीडिया बैठक में प्रदेश प्रमुख मीडिया संपर्क विभाग आनंद शर्मा, मीडिया विभाग प्रमुख पिंकेश पोरवाल, सह-प्रमुख तन्मय शर्मा, विरेन्द्र शर्मा, प्रमोद वशिष्ठ एवं मोर्चों की बैठक में युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी, एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रामकिशोर मीना, ओबीसी प्रदेशाध्यक्ष ओपी महेन्द्रा, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मजीद मलिक कमाण्डो भी उपस्थित रहे।

नगर परिषद सभापति एवं नगर पालिका अध्यक्षों की बैठक आज
गुरुवार को भाजपा मुख्यालय पर प्रात: 11 बजे राजस्थान के सभी नगर परिषद सभापति एवं नगर पालिका अध्यक्षों की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में आगमी चुनावों की रणनीति तैयार होगी तथा सभी को कार्य विभागजन किया जाएगा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो