राज्य में भामाशाह योजना वसुंधरा राजे की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसके जरिये राजे राज्य के सभी परिवारों को एक साथ इसलिए जोड़ना चाहती है ताकि राज्य के लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल पाएं और चूँकि इस कार्ड में मुखिया के तौर पर महिला होगी इसलिए ये राज्य की महिलाओं की स्थिति को सुधारने की प्रभावी पहल है। इस योजना के तहत राज्य के डेढ़ करोड़ परिवारों की महिलाओं का बैंक खाता खोला जाएगा, जिसमे महिलाओं को बैंक खाता खुलवाने के लिए <strong>Bhamashah Card</strong> के लिए अपना पंजीकरण कराना जरूरी है। राजस्थान देश में पहला प्रदेश है जहां जन कल्याण की स्कीमों में लोगों को मिलने वाला पैसा या सुविधाएं ऑनलाइन करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए राजस्थान ने अपना एक कार्ड लांच किया है जिसे भामाशाह कार्ड नाम दिया गया है। भामाशाह प्लेटफार्म के जरिए सरकार की ओर से लोगों को दिए जाने वाला लाभ सीधे बैंक खाते में जमा कराया जाएगा इसलिए भामाशाह कार्ड योजना पारदर्शिता में भी एक मील का पत्थर साबित हो सकती है।
1
2
3
4
5
बड़ी खबरें
View AllPatrika Special
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.