और ये सफर आसान तो बिलकुल भी नहीं था। बॉटम्स के अटलांटा मेयर रहते तमाम विवाद हुए और भी अपराध बढ़े, कोविड ने शहर को झकझोर दिया, पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठे। फिर 2020 में जब जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद पूरे अमेरिका में गुस्सा उबाल मार रहा था, उसी दौरान अटलांटा में रेशार्ड ब्रूक्स की पुलिस फायरिंग में मौत हो गई। उस वक्त, बॉटम्स पर कानून-व्यवस्था और नागरिक अधिकारों दोनों का दबाव था। मुश्किलें आईं, आलोचनाएं भी, मगर बॉटम्स डटी रहीं और राज्य भर की राजनीति में उतर गईं।