scriptDr. Satish Poonia : आज जन्मदिन तो कल पूरा होगा एक वर्षीय अध्यक्षीय कार्यकाल, 11 लाख पौधे रोपकर हो रही दीर्घायु की कामना | bjp workers celebrating satish poonia birthday | Patrika News
जयपुर

Dr. Satish Poonia : आज जन्मदिन तो कल पूरा होगा एक वर्षीय अध्यक्षीय कार्यकाल, 11 लाख पौधे रोपकर हो रही दीर्घायु की कामना

प्रदेश भाजपा मना रही अध्यक्ष का जन्मदिन, कोरोनाकाल के कारण सादगी से मनाया जा रहा दिन, सेवाकार्यों के ज़रिये की जा रही दीर्घायु की कामना, पांच दिन का कार्यक्रम के तहत हो रहे कई आयोजन, आज प्रदेश भर में 11 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य, कल वर्चुअल संवाद, रक्तदान का कार्यक्रम
 

जयपुरOct 24, 2020 / 10:41 am

Nakul Devarshi

bjp workers celebrating satish poonia birthday
जयपुर।

नगर निगम चुनाव की सरगर्मियों के बीच प्रदेश भाजपा आज अपने अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया का जन्मदिवस भी मना रही है। हालांकि कोरोना संकटकाल होने के कारण पार्टी कार्यकर्ता इस दिन को सेवा कार्य करके सादगी के साथ मना रहे हैं।
गौरतलब है कि प्रदेश भाजपा की ओर से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 22 अक्टूबर को हुए जन्मदिवस के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया के आज के जन्मदिवस को सेवा कार्यों को समर्पित किया गया है। पार्टी की ओर से इसके लिए बाकायदा पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम किये जा रहे हैं।
21 से 25 अक्टूबर तक सेवा कार्यों के विभिन्न आयोजन किये जा रहे हैं। इसके तहत आज प्रदेश भर में 11 लाख वृक्षारोपण अभियान भी चलाया जा रहा है। कार्यकर्ता विभिन्न किस्मों के पौधों को रोपकर पूनिया की दीर्घायु की कामना कर रहे हैं।
पार्टी कार्यक्रम के दौरान 56 तरह के सेवा कार्यों को भी आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। वहीं ‘रक्तदान संकल्प महाभियान’ भी चलाया जा रहा है जिसमें एक लाख रक्तदाताओं से रक्तदान के ऑनलाइन संकल्प पत्र भरवाए जाने के लक्ष्य से काम हो रहा है।
वहीं कल 25 अक्टूबर को विजयादशमी के उपलक्ष्य में प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया के अध्यक्षीय कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर वर्चुअल संवाद और आमेर विधानसभा क्षेत्र में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।
https://twitter.com/DrSatishPoonia?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/DrSatishPoonia?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/HBDaySatishPoonia?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Jaipur / Dr. Satish Poonia : आज जन्मदिन तो कल पूरा होगा एक वर्षीय अध्यक्षीय कार्यकाल, 11 लाख पौधे रोपकर हो रही दीर्घायु की कामना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो