पश्चिमी राज्यों की पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए गठित कमेटी की बैठक में प्रस्तावित स्टेट एक्शन प्लान पर चर्चा की गई। बैठक में सभी राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने वर्ष 2018-19 के लिए प्रस्तावित स्टेट सिक्योरिटी प्लान बताया।
प्रदेश पुलिस की ओर से करीब 65 करोड़ रुपए का प्लान पेश किया गया। बैठक की तैयारियों के लिए गत सप्ताह सचिवालय में बैठक हुई थी। इसमें पहली बार होमगार्ड व एसीबी को शामिल नहीं किया गया था। हालांकि बाद में एसीबी को शामिल कर लिया गया। एसीबी के लिए भी कई उपकरण खरीदना प्रस्तावित है।