scriptउप चुनाव का रण : प्रचार में दो दिन शेष, ना राजे आई ना भूपेंद्र यादव और ओम माथुर | Bye Election Campaign Vasundhara Raje Bhupendra Yadav Om Mathur | Patrika News
जयपुर

उप चुनाव का रण : प्रचार में दो दिन शेष, ना राजे आई ना भूपेंद्र यादव और ओम माथुर

प्रदेश की धरियावद और वल्लभनगर सीट पर होने वाले उप चुनाव का प्रचार दो दिन बाद थम जाएगा। भाजपा ने उप चुनाव के प्रचार के लिए 20 स्टार प्रचारकों की घोषणा की थी, लेकिन आधे से ज्यादा स्टार प्रचारक प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में गए ही नहीं।

जयपुरOct 25, 2021 / 05:17 pm

Umesh Sharma

उप चुनाव का रण : प्रचार में दो दिन शेष, ना राजे आई ना भूपेंद्र यादव और ओम माथुर

उप चुनाव का रण : प्रचार में दो दिन शेष, ना राजे आई ना भूपेंद्र यादव और ओम माथुर

जयपुर।

प्रदेश की धरियावद और वल्लभनगर सीट पर होने वाले उप चुनाव का प्रचार दो दिन बाद थम जाएगा। भाजपा ने उप चुनाव के प्रचार के लिए 20 स्टार प्रचारकों की घोषणा की थी, लेकिन आधे से ज्यादा स्टार प्रचारक प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में गए ही नहीं।
इस फेहरिस्त में प्रथम पायदान पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम है। राजे अभी तक दो सीटों पर कहीं भी चुनाव प्रचार में नहीं गई हैं। हालांकि पिछले दिनों राजे जोधपुर में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करने गई थीं। इस दौरान उन्होंने भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन भी किया, लेकिन वो उदयपुर में प्रत्याशियों के प्रचार में नहीं गई। इससे पहले भी तीन सीटों पर हुए उप चुनाव में राजे प्रचार के लिए नहीं आई थी। दूसरे नंबर पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का नाम आता है। यादव भी प्रचार में अभी तक नहीं गए हैं।
ओम माथुर, किरोड़ी का भी होता रहा इंतजार

सांसद ओम माथुर और किरोड़ी लाल मीणा भी दोनों उप चुनाव वाली सीटों पर प्रचार के लिए नहीं गए हैं। गजेंद्र शेखावत भी अपनी माताजी के निधन की वजह से प्रचार में नहीं जा पाए हैं। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जब पार्टी ने स्टार प्रचारक घोषित किए थे तो उसी समय सभी को प्रचार में जाने के लिए भी निर्देश दिए जाने चाहिए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो