6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध निर्माण-अतिक्रमण के खिलाफ अभियान नौ से, 15 दिन बाद होगी समीक्षा

जयपुर। शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण को लेकर नौ जनवरी से विशेष अभियान चलाया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Chauchan

•

Updated: 3 Jan 2024, 7:41 PM IST

jda_news.png

jda

जयपुर। शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण को लेकर नौ जनवरी से विशेष अभियान चलाया जाएगा। जेडीए, ग्रेटर नगर निगम और हैरिटेज नगर निगम मिलकर काम करेंगे। बुधवार को जेडीए मुख्यालय के चिंतन सभागार में जेडीसी जोगाराम की अध्यक्षता में बैठक हुई।
जेडीसी ने बताया कि अतिक्रमण और अवैध निर्माण को रोकने के लिए संयुक्त टीम का गठन होगा। इस टीम में जेडीए की प्रवर्तन शाखा और दोनों निगम की सतर्कता शाखा के अधिकारी रहेंगे।
मुख्य क्षेत्रों और मुख्य सड़कों से अस्थाई अतिक्रमण हटाने के लिए भी संयुक्त अभियान चलेगा।
बैठक में ग्रेटर निगम आयुक्त बाबूलाल गोयल, हैरिटेज नगर निगम आयुक्त राजेंद्र सिंह शेखावत, जेडीए सचिव नलिनी कठोतिया, जेडीए के मुख्य प्रवर्तन अधिकारी धर्मेंद्र यादव मौजूद रहे।

ये भी होगा
-सरकारी भूमि का रिकॉर्ड बनाकर प्राथमिकता के आधार पर अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा और ड्रोन सर्वे कर जमीन को सुरक्षित रखा जाएगा।
-सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नहीं हो, इसके लिए एसओपी बनाई जाएगी।
- निगरानी के लिए विशेष प्रणाली विकसित की जाएगी।
- जेडीए की जमीन से मिट्टी का खनन करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई जाएगी।