7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केन्द्र सरकार ने गैस सिलेंडर पर बढ़ाए 50 रुपये, सांसद हनुमान बेनीवाल ने PM मोदी से कर डाली ये मांग

LPG Price Hike: केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी है। प्रति गैस सिलेंडर पर 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 8 Apr 2025, 1:27 PM IST

Hanuman Beniwal and PM Modi

LPG Price Hike: केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी है। प्रति गैस सिलेंडर पर 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर में 50 रुपए की बढोतरी की गई है। नई कीमत मंगलवार 8 अप्रैल से लागू भी हो गई हैं। साथ ही केंद्र सरकार ने डीजल और पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है। एक्साइड ड्यूटी में प्रति लीटर 2 रुपए की बढोतरी की गई है। लेकिन इसका भार आम उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा।

हनुमान बेनीवाल ने की ये मांग

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि घरेलू गैस सिलेंडर और उज्जवला योजना के तहत मिलने वाले सिलेंडर पर 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी करके केंद्र सरकार ने एक बार फिर से देश की जनता पर महंगाई का बोझ डाला है, पहले से महंगाई की वजह से त्रस्त जनता की जेब पर भार बढ़ाकर केंद्र सरकार ने यह साफ कर दिया है कि उन्हें जनता की मूल समस्या से कोई मतलब नहीं है, यह जन विरोधी कदम है।

हनुमान बेनीवाल ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील करता हूं कि तत्काल प्रभाव से LPG सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों को जनहित में वापिस लिया जाए और महंगाई को नियंत्रित करने के लिए ठोस उपाय किए जाए।

एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत?

बताते चलें कि अब उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाला सिलेंडर 503 रुपए से बढ़कर 553 रुपए में मिलेगा। वहीं, आम उपभोक्ताओं को अब एक सिलेंडर के लिए 853 रुपए चुकाने होंगे, जो पहले 803 रुपए था। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि यह बढ़ोतरी सब्सिडी पाने वालों और नॉन-सब्सिडी उपभोक्ताओं दोनों पर लागू होगी। बता दें कि इस समय देश में करीब 32.94 करोड़ एक्टिव घरेलू एलपीजी यूजर्स हैं, जिनमें से 10.33 करोड़ उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हैं।

डीजल-पेट्रोल की कीमतें भी बढ़ी

गौरतलब है कि देशभर में गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद डीजल और पेट्रोल की कीमतें भी बढ़ी हैं। केंद्र सरकार ने डीजल और पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है। प्रति लीटर 2 रुपए की बढोतरी की गई है। हालांकि केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जो एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई है, ये तेल कंपनियों को अपनी कमाई में से देनी होगी। यानी उपभोक्ताओं पर इसका भार नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़ें : टीकाराम जूली मामले में अलग-थलग पड़े ज्ञानदेव आहूजा, BJP ने दी बड़ी सजा; जानें पूरा मामला