scriptअशोक विहार डियर पार्क में चीतल हिरणों की मृत्यु प्राकृतिक | Chital deer die natural in Ashok Vihar Deer Park | Patrika News
जयपुर

अशोक विहार डियर पार्क में चीतल हिरणों की मृत्यु प्राकृतिक

अशोक विहार डियर पार्क में चीतल हिरणों की मृत्यु प्राकृतिक

जयपुरFeb 19, 2020 / 06:30 pm

Rakhi Hajela


वन राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि अशोक विहार डियर पार्क जयपुर में चीतल हिरणों की मृत्यु प्राकृतिक कारणों से हुई है। उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी, अधिकारी द्वारा हिरणों के रखरखाव में कोई लापरवाही नहीं बरती गई है। विश्नोई प्रश्नकाल में विधायक शंकर सिंह रावत के मूल प्रश्न के जवाब में बताया कि सरकार द्वारा चिकित्सा निदेशालय जयपुर के पास स्थित अशोक विहार डियर पार्क में जनवरी, 2015 में 156 चीतल हिरण थे, जिनमें से वर्ष 2016 में 37 चीतलों को झालाना लेपर्ड रिजर्व एवं वर्ष 2017 में 33 चीतलों को मुकन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व, कोटा में स्थानान्तरित कर दिया गया। जनवरी 2015 के बाद प्राकृतिक जन्म एवं मृत्यु के बाद वर्तमान में चीतल हिरणों की संख्या 96 है। विश्नोई ने बताया कि 1 जनवरी 2019 से 31 जनवरी, 2020 तक कुल 12 चीतल हिरणों की प्राकृतिक कारणों से मृत्यु हुई है। उन्होंने बताया कि हिरणों की देखरेख पर वर्ष 2018 19 में 15.75 लाख रुपये की राशि व्यय की गई है।

Home / Jaipur / अशोक विहार डियर पार्क में चीतल हिरणों की मृत्यु प्राकृतिक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो