scriptसिख समाज के लिए सीएम अशोक गहलोत ने की बड़ी घोषणा | CM Ashok Gehlot announcement Sikh student with kada kripan in exam | Patrika News
जयपुर

सिख समाज के लिए सीएम अशोक गहलोत ने की बड़ी घोषणा

jaipur News: गुरूनानक देव के 550वें प्रकाश वर्ष के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री निवास ( CM house ) पर कीर्तन दरबार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सिख समाज के लिए की बड़ी घोषणा
 
 
 

जयपुरDec 04, 2019 / 02:41 pm

Deepshikha Vashista

CM Gehlot

सिख समाज के लिए सीएम अशोक गहलोत ने की बड़ी घोषणा

जयपुर. सिखों के पहले गुरू गुरूनानक देव जी के 550वें प्रकाश वर्ष के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री निवास पर कीर्तन दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ये पहली बार है जब सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सिख समाज के लिए की दो बड़ी घोषणाएं भी की हैं। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि परीक्षा में सिख समाज के विद्यार्थी कड़ा और कृपाण धारण कर बैठ सकेंगे। साथ ही कहा कि राज्य में राज्य में आनंद मैरिज रजिस्ट्रेशन एक्ट 2019 का अनुमोदन किया जाएगा।
कीर्तन सुनने के लिए राज्यपाल कलराज मिश्र, राज्य के कृषि मंत्री लाल चंद कटारिया, सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी, उपमुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी, सीएम गहलोत के पुत्र एवं राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) के अध्यक्ष वैभव गहलोत, कई विधायक और विभिन्न धर्मों के धर्म गुरु सहित कई गणमान्य लोग शरीक हुए।

Home / Jaipur / सिख समाज के लिए सीएम अशोक गहलोत ने की बड़ी घोषणा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो