उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंस में भी इस मामले पर ध्यान आकर्षित किया गया था। इस बार टिड्डी प्रकोप कई दशकों बाद बदले रूप में सामने आया है और इनके दल अजमेर, जयपुर, करौली, टोंक, दौसा, सवाई माधोपुर सहित अन्य जिलों में पहुंच गए हैं। इन्हें नियंत्रित करने के लिए नए तौर-तरीकों से काम करना होगा। मुख्यमंत्री शुक्रवार को टिड्डी नियंत्रण को लेकर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों के कलक्टरों, टिड्डी चेतावनी संगठन एवं कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से चर्चा कर रहे थे।