scriptमैं थांसू दूर नहीं: जोधपुर की गलियों में घूमे मुख्यमंत्री गहलोत, अपनायत दिखाई, मोहल्ले में खिंचवाए फोटो | CM Gehlot in Jodhpur streets, showed his adherence, took photos in the locality | Patrika News

मैं थांसू दूर नहीं: जोधपुर की गलियों में घूमे मुख्यमंत्री गहलोत, अपनायत दिखाई, मोहल्ले में खिंचवाए फोटो

locationजयपुरPublished: Oct 06, 2022 09:30:07 am

Submitted by:

santosh

कांग्रेस में घमासान अभी थमा नहीं है। इस बीच, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार दोपहर जोधपुर पहुंचे। उन्होंने अपने पैतृक मोहल्ले महामंदिर की गलियों में घुमाई की।

ashok_gehlot.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
जोधपुर। कांग्रेस में घमासान अभी थमा नहीं है। इस बीच, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार दोपहर जोधपुर पहुंचे। उन्होंने अपने पैतृक मोहल्ले महामंदिर की गलियों में घुमाई की। बुजुर्गों और महिलाओं के साथ अपनायत से फोटो खिंचवाए। बचपन के साथी की मृत्यू पर उनके घर जाकर संवेदना जताई। शाम को दशानन दहन के कार्यक्रम में शिरकत की।

मुख्यमंत्री गहलोत दोपहर पौने तीन बजे विशेष विमान से जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट के बाहर कांग्रेस नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने अगुवानी की। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए गहलोत ने कहा कि गांधी ने सत्य को ही ईश्वर माना है। गांधी के विचारों को हम मानते है। इसलिए सत्य की जीत का पर्व दशहरा मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण ओलंपिक खेलों के नतीजे अच्छे रहे हैं। इसलिए अब शहरी ओलंपिक खेलों के आयोजन की तैयारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें

क्या राजस्थान में बदलेगा सीएम? सोनिया और राहुल के बीच हुई लंबी मंत्रणा, कई विकल्पों पर चर्चा

सीएम के स्वागत में उमड़े कार्यकर्ता:
एयरपोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं जुटे। उन्होंने गहलोत का स्वागत किया। कई लोगों ने ज्ञापन भी दिए। गहलोत ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया। एक – एक कार्यकर्ता से रूबरू हुए। यहां से गहलोत का काफिला सर्किट हाउस पहुंचा। यहां मुख्यमंत्री से विधायक किशनाराम विश्नोई, मनीषा पंवार समेत कई जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो