scriptअम्बेडकर के बहाने दलित वोट में सेंघ लगाने की जुगत में भाजपा | CM Raje congratulate the people to birth anniversary of Ambedkar | Patrika News
जयपुर

अम्बेडकर के बहाने दलित वोट में सेंघ लगाने की जुगत में भाजपा

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई

जयपुरApr 13, 2018 / 07:57 pm

rajesh walia

CM Raje congratulate the people to birth anniversary of Ambedkar
जयपुर।

भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती, जिन्हें बाबासाहेब के नाम से भी जाना जाता है, इनके जन्म दिन को त्यौहार के रूप में भारत समेत पुरी दुनिया में मनाया जाता है। इस दिन को ‘समानता दिवस’ और ‘ज्ञान दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है। क्योंकी जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करने वाले प्रतिभाशाली डॉ॰ भीमराव आंबेडकर को समानता के प्रतिक और ज्ञान के प्रतिक भी कहा जाता है। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री राजे ने अपने संदेश में कहा…
मुख्यमंत्री राजे ने अपने संदेश में कहा है कि भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर ने समाज में सबको समान अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रही है।
इधर, प्रदेश में शुरू हुआ चुनावी घमासान
भाजपा के नए दांव के तहत वोट बैंक माने जाने वाले दलित समाज के लोगों को रिझाने के लिए भाजपा ने पूरी कार्य योजना तैयार की है। इधर, प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आप ने मोर्चा खोल दिया है। आप राज्य की सभी 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने राज्य की 10 विधानसभा सीटों के लिए आज अपने प्रत्याशी भी घोषित कर दिए हैं। पार्टी से मिली जानकारी के मुताबिक संजीव गुप्ता को भरतपुर, मनुदेव सिनसिनी को डीग—कुम्हेर, गोपाल सिंह राठौड़ को चित्तौड़गढ, जुगल किशोर शर्मा को जयपुर के झोटवाड़ा, कपिल बारिया को कुशलगढ़, अम्पी चतर को लाडपुरा, सुनील अगीवाल को भीलवाड़ा, अशोक जैन मांगरोल को अंता, सत्य प्रकाश सिहाग को सूरतगढ़ और विजेन्द्र सिंह डोटासरा को नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया है। पार्टी कार्यालय में पार्टी के प्रदेश समन्वयक देवेन्द्र शास्त्री ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी प्रत्याशी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता हैं। पार्टी भ्रष्टाचार के साथ ही किसान, युवाओं, सरकारी कर्मचारियों, एक्स सर्विसमैन, महिलाओं के साथ ही समाज के अन्य वर्गों से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ेगी। पार्टी अपने अन्य प्रत्याशियों की सूची भी जल्द ही जारी करेगी। आप ने सरकार पर आरोप लगाया है कि सत्तारूढ़ सरकार उसके कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है। दो प्रत्याशियों को कल गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है। जिसका पार्टी ने विरोध भी किया है।

Hindi News/ Jaipur / अम्बेडकर के बहाने दलित वोट में सेंघ लगाने की जुगत में भाजपा

ट्रेंडिंग वीडियो