कई जिलों में बारिश और ओले गिरने से बढ़ी ठंड, राजस्थान में कल से 3 दिन शीतलहर की चेतावनी
अरब सागर में विभिन्न तंत्र सक्रिय होने और निवार चक्रवात के असार से चलते प्रदेश में मौसम में एक बार फिर बदलाव का दौर जारी है।

जयपुर। अरब सागर में विभिन्न तंत्र सक्रिय होने और निवार चक्रवात के असार से चलते प्रदेश में मौसम में एक बार फिर बदलाव का दौर जारी है। बदले मौसम के कारण बुधवार रात से गुरुवार को सुबह तक कई जिलों में बारिश हुई और ओले गिरे। इससे तापमान में गिरावट आ गई है और सर्दी का असर बढ़ गया। बारिश ने देवउठनी एकादशी पर बीते दिन काफी खलल डाला। हालांकि इस बारिश से चना व सरसों की फसल को फायदा होगा।
राजधानी का तापमान रहा 15 डिग्री
बीती रात बुधवार को राजधानी के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में सबसे ठंडा माउंटआबू रहा, यहां तापमान पांच डिग्री दर्ज किया गया। वनस्थली का तापमान 8 डिग्री, पिलानी का 11.9,जैसलमेर का 10.9, गंगानगर का 10.8, चूरू का तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में सबे अधिक तापमान चितौड़गढ़ का 31 डिग्री, फलौदी का 30 डिग्री, सवाईमाधोपुर का 27 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
ठिठुरन के साथ-साथ शीतलहर
मौसम विभाग जयपुर केंद्र के प्रभारी आरएस शर्मा ने बताया कि इस बार अन्य साल के मुकाबले प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। ला नीना का असर प्रदेश में दिसंबर की शुरुआत से प्रभावी होगा। इस दौरान तापमान सामान्य से कम रहता है। बीते 10 साल में सबसे ठंडा साल होने का अनुमान मौसम वैज्ञानिकों ने इस बार जताया है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ-साथ मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के साथ ठंड पड़ेगी।
रात को बारिश, चने के आकार के ओले गिरे
अजमरे जिले में भी चक्रवती तूफान नीरव का मौसम पर असर दिखा। बुधवार को दिनभर बाद छाए रहने के बाद रात्रि करीब 9 बजे अचानक रिमझिम बारिश शुरू हो गई। कभी धीमी तो तेज बारिश के साथ जिले के पीसांगन और आसपास के इलाकों में चने के आकार के भी ओले गिरे। शहर के कुछ हिस्से में ओले एवं बारिश से मौसम ठंडा हो गया। रात्रि में तेज गर्जना के साथ आसमान में बिजली चमकती रही। बारिश के चलते शादी समारोह में भी खलल पैदा हो गई।
अब पाइए अपने शहर ( Jaipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज