scriptअलवर मॉब लिंचिंग : कमेटी ने दी रिपोर्ट, पहले गाय पहुंचाई गोशाला, फिर घायल अकबर को अस्पताल | committee gave the report, first cow was brought to the house | Patrika News
जयपुर

अलवर मॉब लिंचिंग : कमेटी ने दी रिपोर्ट, पहले गाय पहुंचाई गोशाला, फिर घायल अकबर को अस्पताल

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

जयपुरJul 23, 2018 / 11:19 pm

pushpendra shekhawat

jaipur

अलवर मॉब लिंचिंग : कमेटी ने दी रिपोर्ट, पहले गाय पहुंचाई गोशाला, फिर घायल अकबर को अस्पताल

मुकेश शर्मा / जयपुर। अलवर के रामगढ़ में गो तस्करी के मामले में पुलिस महानिदेशक ओपी गल्होत्रा ने सोमवार सुबह एडीजी क्राइम पीके ङ्क्षसह, एडीजी कानून व्यवस्था एनआरके रेड्डी और आइजी महेन्द्र चौधरी की संयुक्त जांच टीम गठन किया। टीम सोमवार शाम को अलवर पहुंची और विभिन्न पहलुओं पर जांच के बाद एडीजी एनआरके रेड्डी ने रात को ही कमेटी की रिपोर्ट डीजीपी को रिपोर्ट सौंप दी। रिपोर्ट में बताया है कि सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन मौके पर मिले घायल व्यक्ति की अंदरुनी चोट का सही अनुमान नहीं लगा पाई और गायों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था में जुट गई। इसके चलते घायल को अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई। उन्होंने बताया कि अकबर उर्फ रकबर की पसलियों में अंदरुनी चोट के कारण उसकी मौत हुई है।
लापरवाही के लिए एएसआई निलम्बित

घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस टीम के प्रभारी एएसआई मोहन सिंह को तत्काल घायल को अस्पताल नहीं पहुंचाने के कारण निलम्बित कर दिया गया। कमेटी ने बताया कि अकबर आराम से बातचीत कर रहा था। घायल और पकड़ी गई गायों को लेकर थाने के सामने से निकल रहे थे, तब रात ढाई बजे अकबर को थाने में छोड़ 8 किलोमीटर दूर गोशाला में गायों को छोडऩे चले गए, जहां उसे चाय पिलाई, उसके गंदे हुए कपड़े बदले गए। करीब 3.20 बजे गो-शाला से लौटते ही अकबर को अस्पताल ले गए, लेकिन वहां मृत घोषित कर दिया।

सीबीआई से जांच की मांग
कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव और पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि ये बहुत बड़ी बात है कि घायल को अस्पताल ले जाने की बजाय थाने लेकर गए और तीन घंटे क्या हुआ, किसी को पता नहीं है। इस मामले में पुलिस पर ही आरोप लग रहें है ऐसे में सीबीआई ही इस इस केस में न्याय कर सकती है। इसलिए सरकार को यह केस सीबीआई को सौपना चाहिए। सीबीआई जांच से लोगों में दोबारा इस तरह की बात करने की हिम्मत भी नहीं होगी।

Home / Jaipur / अलवर मॉब लिंचिंग : कमेटी ने दी रिपोर्ट, पहले गाय पहुंचाई गोशाला, फिर घायल अकबर को अस्पताल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो