scriptमुख्यमंत्री के सामने अगर पूर्व सीएम सामने आते तो मुकाबला रोचक होता: सैनी | Congress Fields Manvendra Singh Against Vasundhara Raje | Patrika News
जयपुर

मुख्यमंत्री के सामने अगर पूर्व सीएम सामने आते तो मुकाबला रोचक होता: सैनी

www.patrika.com/rajasthan-news/

जयपुरNov 18, 2018 / 08:46 am

santosh

manvendra singh

manvendra

जयपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने कहा है कि कांगेस को कोई चेहरा नहीं मिला तो मानवेन्द्र सिंह को उतार दिया। मुख्यमंत्री के सामने यदि पूर्व मुख्यमंत्री सामने आते तो मुकाबला रोचक होता। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री पिछले चुनाव के मुकाबले ज्यादा वोटों से जीतेंगी।
सैनी ने पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री ने पर्चा दाखिल कर दिया है। राजस्थान में कार्यकर्ताओं की टीम पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। पार्टी के पुराने कार्यकर्ता भी खड़े हो गए हैं और चुनाव संभाल लिया है। नाराज कार्यकर्ता को मनाने का काम भी चल रहा है। टिकट के समय राजी और नाराजगी चलती रहती है।
कांग्रेस के गठबंधन पर सैनी ने कहा कि वह असहाय है। इसलिए गठबंधन किया जा रहा है। टोंक में प्रत्याशी बदले जाने पर उन्होंने कहा कि अजीत मेहता प्रत्याशी हैं और उनके नेतृत्व में क्यों नहीं चुनाव जोरदार लड़ा जा सकता। रामकिशोर सैनी के भाजपा में आने और टिकट मिलने के मामले में उन्होंने कहा कि सैनी भाजपा परिवार के ही सदस्य थे।
यों बंटे टिकट
कांग्रेस ने चुनाव में जातिगत समीकरण के साथ स्त्री शक्ति को भी साधने की पूरी कोशिश की है। यहीं नहीं, टिकट बंटवारे में वंशवाद भी हावी रहा।

पैराशूट उतारने से मना किया, पैराट्रूपर आ उतरा
राहुल गांधी ने कहा था, किसी सीट से पैराशूट प्रत्याशी नहीं उतरने देंगे। धौलपुर में बोले थे कि जैसे ही पैराशूटर प्रत्याशी आएगा, पैराशूट की डोर काट देंगे। इसके उलट 700 किमी दूर से आए मानवेन्द्र अब झालरापाटन से मैदान में हैं। मानवेन्द्र सेना के पैराट्रूपर हैं। उन्हें प्रादेशिक सेना में कर्नल का ओहदा प्राप्त है। उनकी यूनिट भी 106 पैरा टी.ए. है। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भी इसके सदस्य थे।

Home / Jaipur / मुख्यमंत्री के सामने अगर पूर्व सीएम सामने आते तो मुकाबला रोचक होता: सैनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो