25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर से कांग्रेसी नेता की बेटी का अपहरण… बाजार में सब्जी लेने गई थी, परिवार को सिर्फ स्कूटी मिली

बताया जा रहा है कि पुलिस को कुछ लोगों के बारे में भी जानकारी दी है जिनसे केशावत की टसल चल रही थी। इस एंगल से भी पुलिस जांच पडताल कर रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jayant Sharma

•

Updated: 22 Nov 2022, 1:14 PM IST

kidnap.jpg

जयपुर
जयपुर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र से 20 साल कि युवती का अपहरण हो गया है। वह परसों शाम बाजार गई थी सब्जी लेने के लिए, उसके बाद से लापता है। आज सवेरे प्रताप नगर थाने में उसके अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है। उसके पिता और परिवार के अन्य लोगों का कहना है कि अगर पुलिस जल्द से जल्द बेटी को तलाश कर नहीं लाती है तो इसका अंजाम भुगतना होगा। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दे दी गई है। प्रताप नगर पुलिस ने अपहरण की धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी हैं।


पुलिस ने बताया कि घुमंतु अर्ध घुमंतु बोर्ड के पूर्व चेयरमैन रहे गोपाल केशावत की बेटी का अपहरण हुआ है। बीस वर्षीय युवती सैकेंड ईयर की छात्रा हैं। पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी पढ़ने में होशियार थीं। उसकी सहेलियों से भी पूछताछ कर ली है, किसी को पता नहीं है कि वह कहां गई है। परिवार में किसी तरह का कोई प्रेशर उस पर नहीं है, न ही पढ़ाई का किसी तरह का प्रेशर है। वह परसो शाम सब्जी लेने मंडी में गई थी।

आज सवेरे उसकी स्कूटी मिली है एयरपोर्ट रोड के पास सड़क किनारे। उधर पुलिस का कहना है कि फिलहाल युवती का फोन बंद है। उसकी लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। सभी संभावनाओं पर काम किया जा रहा है। गौरतलब है कि पूर्व चेयरमैन रहे केशावत को राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त था। वर्तमान में वे पीसीसी में पदाधिकारी हैं। वे शराब के बड़े कारोबारी हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस को कुछ लोगों के बारे में भी जानकारी दी है जिनसे केशावत की टसल चल रही थी। इस एंगल से भी पुलिस जांच पडताल कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग