scriptकांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए राहुल गांधी का ‘प्रोजेक्ट शक्ति’ | Congress workers to interact with Rahul Gandhi via Shakti | Patrika News
जयपुर

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए राहुल गांधी का ‘प्रोजेक्ट शक्ति’

राजस्थान विधानसभा चुनाव काे लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है।

जयपुरMar 13, 2018 / 07:16 pm

santosh

congress

जिलाध्यक्षों की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ बैठक:
प्रदेश कांग्रेस कमेटी आज से अजमेर-अलवर लोकसभा सीट और मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के रण में कूद रही है। तीनों सीटों पर मुख्यमंत्री के धुआंधार चुनावी दौरों के बाद बदले राजनीतिक व जमीनी समीकरणों की थाह लेने और उपचुनाव की रणनीति के लिए आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट तीनों जिलों के जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों व इन जिलों के प्रमुख कांग्रेसी नेताओं के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में रणनीति बना रहे है। सूत्रों के

चौमूं। राहुल गांधी द्वारा लॉन्च किए गए ‘प्रोजेक्ट शक्ति’ मोबाइल एप का राजस्थान में प्रचार-प्रसार और उपयोग शुरू हो चुका है।

इस एेप के जरिए प्रदेश में लाखाें कार्यकर्ताओं को जोडऩे का लक्ष्य दिया गया है। चाैमूं से इसके लिए लक्ष्य पांच हजार है। इस एेप और इससे जुड़ी कई जानकारियों को ब्लॉक के सभी कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने के लिए मगंलवार को बैठक आयोजित की गई।
चाैमूं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से मोरीजा रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय गोठवाल भवन में हुई बैठक में विधानसभा कॉर्डिनेटर कमल बाकोलिया ने शक्ति प्रोजेक्ट मोबाइल एेप के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि इस एेप के जरिए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से सीधा जुडऩे और अपनी बात का बेहतर मौका मिलेगा। इसके लिए कार्यकर्ता को अपना मतदाता पहचान पत्र संख्या को मोबाइल नम्बर 7045003900 पर एसएमएस करना होगा।
फिर आप सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष के शक्ति प्रोजेक्ट से जुड़ जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस एेप की शुरुआत राजस्थान से की गई है। इस ब्लॉक स्तर की बैठक में 15 मार्च तक प्रथम चरण में 5000 कांग्रेस विचार धारा के लोगों को एप से जोडऩे का लक्ष्य रखा गया जिला कांग्रेस के प्रतिनिधि रघुवीर सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को कहा कि चुनाव नजदीक है, तैयार हाे जाआे।
पूर्व विधायक भगवानसहाय सैनी ने कहा कि बूथ लेवल पर विधान सभा में शति प्रोजेक्ट एेप से लोगों को जोडऩे के लिए समिति की घोषणा की गई। ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णकांत जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस प्रोजेक्ट को कांग्रेस विचार धारा के लोगों को जोड़कर लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। बार एसोसिएशन चौमूं के पूर्व अध्यक्ष धीरेन्द्र सैनी ने कहा कि ब्लॉक सहित सभी अग्रिम संगठनों को अपनी पूर्ण भागीदारी निभानी चाहिए। नगर अध्यक्ष सुरेश विजयवर्गीय ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष नानगराम लाम्बा, प्रधान लालचन्द सेरावत, पूर्व कृषि उपज मंडी चेयरमैन सांवरमल चौधरी, पीसी सदस्य फूलचन्द चौधरी, कमलसिंह यादव, गिरिराज देवन्दा, रमेश शर्मा, कैलाश राज सैनी, महिला अध्यक्ष वंदना यादव, मीनू सैनी, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अभिषेक सैनी, प्रतिपक्ष नेता शैलेन्द्र चौधरी, डॉ. जे.पी. सैनी, सेवादल अध्यक्ष लल्लूराम सैनी, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा सहित सैंकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Home / Jaipur / कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए राहुल गांधी का ‘प्रोजेक्ट शक्ति’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो