लेकिन इस बीच अफसरों ने पूरा स्टिंग आपरेशन कर डाला। मिली जानकारी के अनुसार उप जिला कलेक्टर लोकेश मीणा और एडिशनल एसपी अनिल चौहान बीती रात दौसा के बाजारों में निकले। अपने सरकारी वाहन उन्होनें नजदीक ही एक सरकारी कार्यालय में छोड़ दिए। उसके बाद कुछ दुकानों पर जाकर सामान खरीदा। सामान खरीदने के दौरान दुकानदारों ने अतिरिक्त रुपए नहीं लिए और तय मूल्यों पर ही सामान दे दिया। कई दुकानों से सामान खरीदा गया।
उसके बाद कुछ लोग घरों के बाहर घुमते मिले तो उनसे बातचीत की। कुछ लोगों ने दूध और राशन की सही सप्लाई नहीं होने के बारे में बताया तो दोनो ने इस बारे में जल्द ही सुधार होने की बात कही। करीब डेढ़ घंटे तक बाजारों में घुमे और लोगों से बातचीत की।