scriptकोरोना से बचाव के लिए सरकार के निर्देश के बाद नगर निगम उठाया कदम, बनाया कंट्रोल रूम | Coronavirus in Rajasthan: Jaipur nagar nigam Control Room | Patrika News
जयपुर

कोरोना से बचाव के लिए सरकार के निर्देश के बाद नगर निगम उठाया कदम, बनाया कंट्रोल रूम

कोरोना महामारी से बचाव और लॉकडाउन में व्यवस्थाएं संभालने के लिए नगर निगम प्रशासन ने अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है।

जयपुरMar 25, 2020 / 07:58 pm

Kamlesh Sharma

Coronavirus in Rajasthan: Jaipur nagar nigam Control Room

कोरोना महामारी से बचाव और लॉकडाउन में व्यवस्थाएं संभालने के लिए नगर निगम प्रशासन ने अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है।

जयपुर। कोरोना महामारी से बचाव और लॉकडाउन में व्यवस्थाएं संभालने के लिए नगर निगम प्रशासन ने अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। निगम अधिकारी शहर में सेनेटाइजेशन कराने के साथ सफाई व्यवस्था सुचारू करने और सीवर समस्याओं के तुरंत निस्तारण करवाएंगे। इसके साथ निगम अधिकारी फील्ड में मौजूद रहेंगे और शहर मे जिन आवश्यक सेवाओं की छूट मिली हुई है, उनमें ग्राहकों के मध्य कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखेंगे। साथ ही जिला प्रशासन से समन्वय कर भोजन के पैकेट वितरण करवाएंगे।
सरकार के निर्देश के बाद नगर निगम आयुक्त ने कोराना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए निगम अधिकारियों को अलग—अगल जिम्मेदारी सौंपी हैं। नगर निगम के सभी जोन उपायुक्त और मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी अपने—अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करवाएंगे। इसकी उपायुक्त स्वास्थ्य व अधिशाषी अभियंता मॉनिटरिंग करेंगे। इसके साथ ही जिन आवश्यक सेवाओं की छूट मिली हुई है, उनमें ग्राहकों के मध्य कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखवाएंगे। खाशतौर से सब्जी मंडियों में विशेष ध्यान रखा जाएगा।
उपायुक्त स्वास्थ्य और मुख्य अग्निशमन अधिकारी शहर में विभिन्न सडकों, गली, मोहल्लों व सार्वजनिक स्थानों पर सोडियम हाईपोक्लोराइट का छिडकाव करवाएंगे। राजस्व अधिकारी जिला प्रशासन से समन्वय कर भोजन के पैकेट बंटवाएंगे। निगम के मुख्य अभियंता शहर में सीवर लाइन की समस्याओं की मॉनिटरिंग कर उन्हें दुरुस्त करवाएंगे। उपायुक्त विद्युत व उनकी टीम शहर में रोड लाइट व्यवस्था को सुचारू करवाएंगे।
नगर निगम विशेष कंट्रोल रूम गुरुवार से प्रभावी होगा। इसके प्रभारी मुख्य अभियंता अनिल सिंघल होंगे। कंट्रोल रूम सुबह 7 से रात 8 बजे चालू रहेगा। कंट्रोल रूम के नम्बर 0141—2747400 है, वहीं वाटसअप नम्बर 941304700 रहेंगे, जिन पर लोग शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।

Home / Jaipur / कोरोना से बचाव के लिए सरकार के निर्देश के बाद नगर निगम उठाया कदम, बनाया कंट्रोल रूम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो