scriptबुखार की शिकायत ले महिला पहुंची, अब डॉक्टर भी पॉजिटिव | Coronavirus updates in jaipur | Patrika News
जयपुर

बुखार की शिकायत ले महिला पहुंची, अब डॉक्टर भी पॉजिटिव

सवाई मानसिंह अस्पताल के एक डॉक्टर की कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। डॉक्टर को होम आइसोलेशन किया गया। जानकारी के अनुसार डॉक्टर की 18 जून से 2 जुलाई तक पायरेक्सिया वार्ड में ड्यूटी थी।

जयपुरJul 07, 2020 / 03:03 pm

Kamlesh Sharma

Coronavirus updates in jaipur

सवाई मानसिंह अस्पताल के एक डॉक्टर की कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। डॉक्टर को होम आइसोलेशन किया गया। जानकारी के अनुसार डॉक्टर की 18 जून से 2 जुलाई तक पायरेक्सिया वार्ड में ड्यूटी थी।

जयपुर। सवाई मानसिंह अस्पताल के एक डॉक्टर की कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। डॉक्टर को होम आइसोलेशन किया गया। जानकारी के अनुसार डॉक्टर की 18 जून से 2 जुलाई तक पायरेक्सिया वार्ड में ड्यूटी थी। 2 जुलाई को एक महिला बुखार की शिकायत ले आई। कोरोना लक्षण होने पर आरयूएचएस भेजा। जहां वह पॉजिटिव आई। डॉक्टर महिला के सम्पर्क में थी, इसलिए पॉजिटिव हो गईं।
केस 1
सिविल लाइन्स निवासी दम्पत्ति 27 जून को सूरत रिश्तेदार की तबीयत खराब होने पर उनसे मिलने गए थे। एक जुलाई को वहां से जयपुर पहुंचे। 4 को दोनों को बुखार आया। उन्होंने सैम्पलिंग करवाई तो दोनों पॉजिटिव आए।
केस 2
गोविंद मार्ग राजापार्क निवासी परिवार के तीन लोग पॉजिटिव आए हैं। इनमें 70 वर्षीय महिला के पैरों में दर्द था। एहतियातन सभी ने कोविड जांच करवाई, जिसमें 70 वर्षीय बुजुर्ग दम्पत्ति और बहू पॉजिटिव आईं हैं। बाहर से सामान लाने पर संक्रमण हो सकता है।
केस 3
वैशाली नगर निवासी 50 वर्षीय महिला और उनकी बेटी कोरोना की चपेट में आई हैं। मेडिकल टीम ने बताया कि महिला के पति महीने भर से बीमार थे। 20 दिन से निजी अस्पताल में भर्ती थे, जिनकी 4 जुलाई को मौत हो गई। वे उनसे मिलने जाते थे।

Home / Jaipur / बुखार की शिकायत ले महिला पहुंची, अब डॉक्टर भी पॉजिटिव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो