scriptडी बी गुप्ता होंगे राज्य के नए मुख्य सूचना आयुक्त, राज्यपाल ने जारी किए आदेश | db gupta chief information commissioner of rajasthan | Patrika News
जयपुर

डी बी गुप्ता होंगे राज्य के नए मुख्य सूचना आयुक्त, राज्यपाल ने जारी किए आदेश

प्रदेश को आखिरकार नया मुख्य सूचना आयुक्त मिल गया है। राज्य के पूर्व मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के सलाहकार डी बी गुप्ता राज्य के नए मुख्य सूचना आयुक्त होंगे।

जयपुरDec 04, 2020 / 07:03 pm

Kamlesh Sharma

db gupta chief information commissioner of rajasthan

प्रदेश को आखिरकार नया मुख्य सूचना आयुक्त मिल गया है। राज्य के पूर्व मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के सलाहकार डी बी गुप्ता राज्य के नए मुख्य सूचना आयुक्त होंगे।

जयपुर। प्रदेश को आखिरकार नया मुख्य सूचना आयुक्त मिल गया है। राज्य के पूर्व मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के सलाहकार डी बी गुप्ता राज्य के नए मुख्य सूचना आयुक्त होंगे। राज्यपाल कलराज मिश्र ने शुक्रवार को इस सम्बन्ध में आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारेठ और शीतल धनकड़ को सूचना आयुक्त बनाया गया है।
राज्य सरकार ने मुख्य सचिव रहे डी बी गुप्ता को सेवानिवृति से तीन माह पहले दो जुलाई की रात को मुख्य सचिव के पद से हटा दिया था और उनकी जगह सेवानिवृत आईएएस राजीव स्वरूप को मुख्य सचिव बना दिया था। इसके एक दिन बाद डी बी गुप्ता को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सलाहकार नियुक्त किया गया था, तब से वे अब तक मुख्यमंत्री के सलाहकार के रूप में ही काम कर रहे थे। काफी समय से ही यह माना जा रहा था कि मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर राज्य सरकार डी बी गुप्ता को ही बैठाएगी।

Home / Jaipur / डी बी गुप्ता होंगे राज्य के नए मुख्य सूचना आयुक्त, राज्यपाल ने जारी किए आदेश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो