जयपुर

Watch : धारा 370 हटने की खुशी में जोरदार नाची लहरिए वाली महिला, Video हो रहा वायरल

Article 370 : डिग्गी कल्याणजी की पदयात्रा ( Diggi Kalyan Yatra ) में जमकर नाची महिला, दिखी धारा 370 हटने की खुशी

जयपुरAug 06, 2019 / 02:59 pm

Deepshikha Vashista

Watch : धारा 370 हटने की खुशी में जोरदार नाची लहरिए वाली महिला, Video हो रहा वायरल

जयपुर. diggi kalyan ji yatra 2019 : धरा 370 हटने का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है। जयपुर से डिग्गी कल्याण जी ( diggi kalyan ji ) के लिए रवाना हुई लक्खी पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भी धरा 370 हटने ( artical 370 ) की खुशी दिखाई। श्रद्धालुओं ने जमकर नाच गाकर जश्न मनाया।
 

पदयात्रा में ट्रेडिशनल ड्रेस लहरिया ( Lahariya Woman ) में नाचती हुई एक औरत सभी के आकर्षण का केंद्र बन गई, जब महिला ने हाथ में तिरंगा लेकर जोरदार डांसकर धारा 370 ( Section 370 ) हटने की खुशी जाहिर की। महिला को नाचता देख अन्य पदयात्री भी उसके साथ ही जमकर नाचने लगे दिखे।
 

इस दौरान लोगों में भक्ति के साथ साथ देशभक्ति का जो रंग देखने को मिला, वो अनोखा था। इस दौरान लोगों ने लहरिया वुमन के डांस का वीडियो भी बनाया। यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
 

गौरतलब है कि श्री डिग्गीपुरी कल्याण लक्खी पदयात्रा समिति, जयपुर के तत्वावधान में श्री डिग्गीपुरी कल्याणजी की 54वीं की लक्खी पैदल परिक्रमा निकाली गई।

 

श्री डिग्गीपुरी कल्याणजी की 54वीं की लक्खी पैदल ( Diggi Kalyan Padyatra ) परिक्रमा को गलता पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य, साध्वी वैभवीश्रीजी, महंत पुरुषोत्तम, भारती परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, विधायक अमीन कागजी, डिग्गी के ठाकुर रामप्रतापसिंह चौड़ा रास्ता स्थित श्री ताडक़ेश्वर महादेव मंदिर से ध्वज पूजन के बाद केसरिया ध्वज दिखाकर रवाना किया।

पदयात्रा के लिए हजारों श्रद्धालु अलसुबह ही चौड़ा रास्ता स्थित ताडकेश्वर मंदिर पहुंच गए। इसके बाद यात्रा चौड़ा रास्ता, जेएलएन मार्ग और टोंक रोड पर से निकली। इस दौरान श्रद्धालु बाजै छै नौबत बाजा म्हारा डिग्गीपुरी का राजा… जैसे गीतों पर नाचते गाते हुए निकले। पदयात्रा में एक लाख से ज्यादा पदयात्री कल्याण धणी के जयकारे लगाते हुए रवाना हुए।
 

यह भी पढ़ें

म्हारा डिग्गीपुरी का राजा… गाजे बाजे के साथ निकली डिग्गी कल्याण धणी की लक्खी पदयात्रा, देखें वीडियो

 

बाजे छे नोबत बाजा म्हारा डिग्गीपुरी का राजा

 

ताड़केश्वर मंदिर से डिग्गी कल्याण जी की पदयात्रा

 

 

Home / Jaipur / Watch : धारा 370 हटने की खुशी में जोरदार नाची लहरिए वाली महिला, Video हो रहा वायरल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.