script500 कचरा पात्र बांटे…प्लास्टिक के नुकसान बताए, खाद बनाना सिखाया | Patrika News
जयपुर

500 कचरा पात्र बांटे…प्लास्टिक के नुकसान बताए, खाद बनाना सिखाया

स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर अब वार्ड में पार्षद अपने स्तर पर भी प्रयास कर रहे हैं। इसी के तहत ग्रेटर नगर निगम के मानसरोवर जोन के वार्ड 75 को मॉडल वार्ड बनाने का लोगों ने प्रण लिया।

जयपुरMay 16, 2024 / 09:18 pm

Ashwani Kumar

जयपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर अब वार्ड में पार्षद अपने स्तर पर भी प्रयास कर रहे हैं। इसी के तहत ग्रेटर नगर निगम के मानसरोवर जोन के वार्ड 75 को मॉडल वार्ड बनाने का लोगों ने प्रण लिया।
गुरुवार को सेक्टर 10 में कार्यक्रम के दौरान पहले दिन 500 कचरा पात्र बांटे गए। प्लास्टिक का उपयोग करने के नुकसान बताए गए और लोगों को खाद बनाना भी सिखाया गया।
वार्ड की पार्षद भारती लख्यानी ने बताया कि अभियान शुरू करने से पहले लोगों को समझाया था। वार्ड के 100 सक्रिय लोगों को स्वच्छता मित्र भी बनाया है। इसी का परिणाम है कि वार्ड में 50 फीसदी लोग गीला-सूखा कचरा अलग करने लगे हैं।
कार्यक्रम में स्वच्छ भारत अभियान के संयोजक मुकेश लख्यानी, नागरिक विकास समिति के शिवराज सिंह, पीके खत्री, जुगल शर्मा, जगमोहन आदि मौजूद रहे।
ऐसे किया जा रहा काम
-घरों से निकलने वाले गीले कचरे से कैसे खाद बनाते हैं, लोगों को डेमो देकर समझाया गया।
-प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करने और कपड़े के बैग का उपयोग करना चाहिए।
-घर से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग एकत्र करें और हूपर में भी अलग-अलग डालें।

Hindi News/ Jaipur / 500 कचरा पात्र बांटे…प्लास्टिक के नुकसान बताए, खाद बनाना सिखाया

ट्रेंडिंग वीडियो