15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LPG Cylinder Hike: सितंबर के पहले दिन महंगाई की मार, राजस्थान में गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, ये हैं नई रेट

Rajasthan LPG Cylinders Price: एलपीजी सिलेंडर की नई रेट आज यानी 1 सितंबर से प्रभावी हो गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 1 Sep 2024, 10:14 AM IST

LPG Cylinder Hike

Rajasthan News: जयपुर। महंगाई से ग्रस्त जनता को सितंबर महीने के पहले दिन एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर अब 39 रुपए महंगा हो गया है। एलपीजी सिलेंडर की नई रेट आज यानी 1 सितंबर से प्रभावी हो गई है। जयपुर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट 39 रुपए बढ़कर 1719 रुपए का हो गया है। पहले यह 1680 रुपए का था। लेकिन, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम यथावत रहेंगे।

बता दें कि तेल कंपनियों ने अगस्त महीने में 19 किलो कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 12 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की थी। इससे पहले एक जुलाई को तेल कंपनियों ने 19 किलो कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 30 रुपए प्रति सिलेंडर तक कटौती की थी। लेकिन, अब लगातार दूसरे महीने में गैस ​कीमतों में इजाफा हुआ है। हालांकि, थोड़ी राहत की खबर ये है कि अभी घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें: Rajasthan New Districts: राजस्थान के 17 नए जिलों पर बड़ा अपडेट, इन नए जिलों पर मंडराया संकट!

राजस्थान के प्रमुख शहरों में नई रेट

जयपुर- 1719 रुपए
सीकर- 1723.50 रुपए
पाली- 1736.5 रुपए
बांसवाड़ा- 1794.50 रुपए
बीकानेर- 1753.50 रुपए
अजमेर- 1683 रुपए
भरतपुर- 1741 रुपए
कोटा- 1760 रुपए
जोधपुर- 1731 रुपए
उदयपुर- 1795.5 रुपए

यह भी पढ़ें: Alwar News: होमगार्ड जवान को फंसाने वाले खुद ही फंस गए, ट्रैप कार्रवाई में ACB की भी बड़ी चूक आई सामने