4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में अब रात को उगेगा सूरज, देखकर हर कोई हो जाएगा हैरान

Jaipur City Market: राजधानी जयपुर में अब रात को सूरज उगने जा रहा है। लोग रात को उगता सूरज देख सकेंगे। वहीं डिज़्नीलैंड को भी नजदीक से निहार सकेंगे।

3 min read
Google source verification
जयपुर में अब रात को उगेगा सूरज, देखकर हर कोई हो जाएगा हैरान

जयपुर में अब रात को उगेगा सूरज, देखकर हर कोई हो जाएगा हैरान

Jaipur City Market: जयपुर। राजधानी में अब रात को सूरज उगने जा रहा है। लोग रात को उगता सूरज देख सकेंगे। वहीं डिज़्नीलैंड को भी नजदीक से निहार सकेंगे। मौका होगा जयपुर में दिवाली को लेकर बाजारों में की जा रही सामूहिक सजावट का।

दरअसल जयपुर में दिवाली का उल्लास छाया हुआ है। शहर के बाजार दुल्हन के जैसे सजे है, कुछ बाजार आज से रोशनी से जगमग हो उठेंगे, तो कुछ बाजारों में कल से रोशनी का स्वीच ओन होगा। लाइट का स्वीच ओन होते ही जयपुर की धरा पर चांद सितारे झिलमिलाते नजर आएंगे।

दुल्हन जैसा सजा जयपुर, कल से सभी बाजार जगमग
राजधानी में दिवाली का उल्लास छाया है। शहर के बाजार दुल्हन के जैसे सजे है, कुछ बाजार आज से रोशनी से जगमग हो उठेंगे, तो कुछ बाजारों में कल से रोशनी का स्वीच ओन होगा। लाइट का स्वीच ओन होते ही जयपुर की धरा पर चांद सितारें झिलमिलाते नजर आएंगे। इस बार परकोटे के बाजारों में सजावट में आजादी के अमृत महोत्सव के साथ धर्म, अध्यात्म और देशभक्ति के रंग बिखरे नजर आ रहे है।

बाजार में दिवाली का उल्लास, सामूहिक सजावट
दिवाली की सजावट में त्रिपोलिया बाजार व चांदपोल बाजार को आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित किया गया है। किशनपोल बाजार श्रीकृष्ण के रंग में रंगा नजर आ रहा है तो जौहरी बाजार में लक्ष्मी गणेशजी की थीम पर सामूहिक सजावट की गई है। एमआई रोड पर करीब ढाई किलोमीटर में नेचुरल लाइटिंग नजर आएगी। कोविड के दो साल बाद इस बार बाजार में सामूहिक सजावट में भी उल्लास देखने को मिल रहा है। हर बाजार में सामूहिक सजावट की होड सी लगी नजर आ रही।

यह भी पढ़े: जयपुर में तैयार हुआ पहला वर्ल्ड क्लास पार्क, लंदन-न्यूयॉर्क के पार्कों को भी देगा टक्कर

चांदपोल बाजार: दमक उठेंगे तारे—सितारे
चांदपोल बाजार को तिरंगी रोशनी की थीम पर सजाया गया है। छोटी चौपड़ पर इस बार दो गेट बनाये गए है। यहां अमरीका के डिज्नीलैंड नजर आ रहा है, वही लोगों को रात को उगता सूरज नजर आएगा, बाजार में शिवजी महाराज गणेश जी को खिलाते हुए भी नजर आएंगे। अध्यक्ष सुभाष गोयल का कहना है कि इस बार बाजार में लाइटिंग एक रूपता लिए हुए नजर आ रही है। लाइट का स्विच ओन आज शाम को कर दिया जाएगा।

एमआई रोड: नेचुरल लाइटिंग, हेरीटेज लुक
एमआई रोड पर इस बार दिवाली सजावट में राजस्थानी झलक नजर आ रही है। दिवाली सजावट में बाजार को हैरिटेज लुक दिया गया है। बाजार में हैरिटेज लुक में 6 स्वागत द्वार बनाए गए है। खासकर पांच बत्ती को हैरिटेज लुक दिया गया है। एमआई रोड व्यापार मंडल महामंत्री सुरेश सैनी ने बताया कि दिवाली की सामूहिक सजावट में करीब 3 किलोमीटर तक एमआई रोड नेचुरल लाइट से जगमग हो रहा है, बाजार में 6 हैरिटेज स्वागत द्वार बनाए गये है। लोगों को राजस्थानी लोकरंग भी देखने को मिलेंगे। बाजार में आज लाइट का स्वीच आॅन होगा।

त्रिपोलिया बाजार: आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित
त्रिपोलिया बाजार को आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित किया गया है। त्रिपोलिया बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि दिवाली की सजावट को आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित है। बाजार को आजादी के महोत्सव का रंग दिया गया है। लाइटिंग भी देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आएगी।

जौहरी बाजार: लक्ष्मी गणेशजी की थीम
जौहरी बाजार व्यापार मंडल महामंत्री कैलाश मित्तल ने बताया कि दिवाली की सजावट में जौहरी बाजार को लक्ष्मी गणेशजी की थीम पर सजाया गया है। बाजार में सड़क के बीच में जगह—जगह लोगों को लक्ष्मीजी और गणेशजी के दर्शन हो रहे है।

किशनपोल बाजार : श्रीकृष्ण के रंग में रंगा बाजार
किशनपोल बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष खुंटेटा ने बताया कि दिवाली की सामूहिक सजावट में इस बार बाजार अपनी वास्तविक पहचान को दर्शा रहा है। बाजार को श्रीकृष्ण के रंग में रंगा गया है। छोटी चौपड़ पर गावर्धन गिरिराज का महल लोगों को देखने को मिल रहा है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग