scriptनौतपा आज से शुरू, अभी और बरसेगी आसमां से आग……… | duststorm heat wave condition likely to occur in state | Patrika News
जयपुर

नौतपा आज से शुरू, अभी और बरसेगी आसमां से आग………

दिन में आसमान से बरसे रहे हैं अंगारे तो रात में भी गर्मी ने छीना चैनआगामी दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की नहीं है उम्मीद

जयपुरMay 25, 2018 / 11:17 am

anand yadav

hot weather

hot weather

जयपुर। राजस्थान समेत पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी की जद में है। बीते चौबीस घंटे में बादलों की रही आवाजाही से पारे में गिरावट जरूर दर्ज हुई लेकिन गर्मी के तेवर नर्म नहीं हो सके। सूर्यास्त के बाद भी गर्म हवा के थपेड़ों ने झुलसाया। वहीं दूसरी तरफ आज से नौतपा शुरू हो रहा है और खगोलीय गणना के अनुसार अगले नौ दिन और प्रदेशवासियों को जानलेवा गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हिमालय तराई क्षेत्र व जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ की आवाजाही थमे रहने के कारण पंजाब,हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत उत्तरी राज्यों में भीषण गर्मी का जोर बना रहा है वहीं विडं पैटर्न में हो रहे बदलाव के कारण पश्चिमी सतही हवाएं चलने से गुजरात, महाराष्ट्र समेत राजस्थान में भी आगामी दिनों में गर्मी से राहत मिलने के आसार फिलहाल कम हैं।
प्रदेश के पश्चिमी मैदानी इलाकों में बीते 24 घंटे में पारा 44 डिग्री व उससे ज्यादा दर्ज हुआ।कोटा, चूरू,बाड़मेर और श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री व उससे ज्यादा रहने पर भीषण गर्मी का असर रहा। बादलों की आवाजाही और बीती रात हवा की दिशा में हुए बदलाव के कारण कुछ जिलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज हुई लेकिन फिर भी गर्मी के तेवर तीखे बने रहे।

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दो से पांच डिग्री तक रात के तापमान में गिरावट रही। बीती रात राजधानी में पारा 5.5 डिग्री लुढ़क कर 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हालांकि देररात तक गर्म हवा के थपेड़ों ने झुलसाती गर्मी का अहसास कराया। शहर में आज सुबह नौ बजे अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में आज अधिकतम तापमान में एक— दो डिग्री बढ़ोतरी होने व दिन में गर्मी के तेवर तीखे बने रहने की संभावना है।
प्रदेश में बीती रात तापमान यूं रहा तापमान

सवाई माधोपुर— 30.2
कोटा— 29.6
अजमेर— 29.4
जोधपुर— 29.2
बाड़मेर— 28.1
जयपुर— 28.5
बीकानेर— 27.4
जैसलमेर— 27.8
डबोेक— 26.2
पिलानी— 23.8
सीकर— 23.0
चूरू— 23.9
श्रीगंगानगर— 23.8
माउंट आबू— 21.4
— न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में

Home / Jaipur / नौतपा आज से शुरू, अभी और बरसेगी आसमां से आग………

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो