Aaj Ka Arthik Rashifal 20 January 2021 इन राशिवालों को किसी महिला से मिलेगा आर्थिक सहयोग, पुश्तैनी कारोबारियों की चमकेगी किस्मत
Daily Arthik Rashifal 20 January 2021 Money Financial Horoscope Today 20 January 2021 Money Horoscope Arthik Rashifal Today 20 January 2021 money horoscope in hindi career horoscope आर्थिक राशिफल Money Horoscope Arthik Rashifal January 2021 आज का आर्थिक राशिफल Aaj Ka Rashifal Horoscope Today Daily Rashifal 20 January 2021 Financial Horoscope

जयपुर. आज का आर्थिक राशिफल पुश्तैनी कारोबारियों के लिए बहुत अच्छा है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नागर बताते हैं कि वृश्चिक और मीन राशि वालों को किसी महिला के माध्यम से धनलाभ होगा जबकि तुला राशिवाले अपनी अच्छी वाणी द्वारा आर्थिक लाभ हासिल कर सकते हैं।
मेष राशि
आपके लिए आर्थिक परिस्थिति बेहतर बनी रहेगी। रुके मामले या अधूरे कार्य पूर्ण करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है। धातुओं पर निवेश अच्छा साबित होगा। भूमि द्वारा लाभ मिलेगा।
वृषभ राशि
भूमिभवन से आर्थिक सुख प्राप्त होगा। परिजनों का आर्थिक रूप से सहयोग प्राप्त होगा। आपके व्यवसायिक कार्यों को सराहा जाएगा। नए आइडिया द्वारा आपको आर्थिक लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि
आर्थिक परिस्थिति में सुधार के योग नज़र आ रहे हैं। साइंस और टेक्नोलॉजी सेक्टर के लोगों को लाभ प्राप्त होगा। खेती किसानी से संबंधित व्यवसाय लाभ में रहेंगे.
कर्क राशि
घर परिवार द्वारा आर्थिक मदद मिलेगी। बैंकिंग संस्थानों द्वारा आर्थिक सहायता मिल सकती है। धन की स्थिति में सुधार के योग बनते जा रहे हैं। बिजनेस में लाभ के लिए प्रयासरत रहें।
सिंह राशि
आप धन से जुड़ा हुआ अहम फैसला ले सकते हैं। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। निवेश में सटीक निर्णय ले सकेंगे जो आपके लिए बेहतर रहेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे।
कन्या राशि
धन की स्थिति बहुत अच्छी नजर आ रही है। आपके जीवन में लाभ की स्थिति बन रही है लेकिन अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। बिजनेस में निवेश करने के लिए अच्छा दिन है।
तुला राशि
इस समय आपके पास वाणी द्वारा धन आने के योग रहे हैं। अच्छी और मधुर वाणी द्वारा आप बिजनेस में बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। किसी मीडिया संस्थान में निवेश करना लाभप्रद हो सकता हैै।
वृश्चिक राशि
किसी महिला के सहयोग से आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी। पुश्तैनी कारोबार से भी आर्थिक स्थिति में बहुत लाभ या सुधार हो सकता है, इसके लिए पूरे मन से प्रयास करें।
धनु राशि
धातुओं में निवेश को लेकर उचित निर्णय करेंगे तो आपके लिए बहुत अच्छा रहेगाें। धन की स्थिति में सुधार होता नज़र आ रहा है। खेती किसानी से संबंधित काम लाभप्रद होगा।
मकर राशि
आप पर आर्थिक दबाव बना हुआ है पर परिस्थितियां अब आपके लिए बेहतर रहेंगी। बिजनेस में लाभ लाने के लिए किए गए प्रयास फलीभूत होते दिख रहे हैं। नए आइडिया भी सफल हो सकते हैं।
कुंभ राशि
आर्थिक परिस्थितियां पहले से बेहतर होती नज़र आ रही हैं। खरीदी करते समय वर्तमान रेट पर ही फोकस रखना अच्छा होगा। बिक्री वाले काम की परिस्थिति जैसे-जैसे सुधरेगी आर्थिक लाभ होता जाएगा।
मीन राशि
खरीदी बिक्री के काम में आर्थिक परिस्थिति में बहुत ज़्यादा सुधार होता नज़र नहीं आ रहा है। शेयर मार्केट में निवेश को लेकर आपको थोड़ा सा सावधान रहना है। किसी महिला से आपको पूर्ण आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा।
अब पाइए अपने शहर ( Jaipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज