scriptसोने ने मारी पलटी, आई बड़ी गिरावट | Gold overturned, there was a big fall | Patrika News
जयपुर

सोने ने मारी पलटी, आई बड़ी गिरावट

जयपुर। भारतीय रुपए ( Indian rupee ) में डॉलर के मुकाबले अच्छी-खासी तेजी आने और कमजोर वैश्विक रुख के कारण सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों ( gold prices ) में भारी गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार को सोने में 1300 रुपए की गिरावट आई है। इस गिरावट से जयपुर सर्राफा बाजार में सोने का भाव 41,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया है।

जयपुरJan 09, 2020 / 07:32 pm

Narendra Singh Solanki

सोने की तरह ही चांदी की कीमत में भी गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में गुरुवार को 2150 रुपए की गिरावट आई है। इस गिरावट से अब चांदी का भाव 47,750 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया है। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में गिरावट के कारण चांदी के भाव में यह कमी देखने को मिली है।
यूएस और इरान द्वारा किसी बड़े सैन्य हमले से पीछे हटने के कारण सोने में यह गिरावट देखी गई है। पश्चिमी एशिया में तनाव के बड़े स्तर पर नहीं पहुंचने की संभावना के चलते निवेशकों का रुख ग्लोबल इक्विटीज की ओर गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो सोने और चांदी दोनों में ही गुरुवार को कमजोर ट्रेंड देखा गया। वैश्विक बाजार में सोना गिरावट के साथ 1546 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी भी गिरावट के साथ 17.93 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया 22 पैसे की मजबूती के साथ एक डॉलर के मुकाबले 71.48 पर ट्रेंड कर रहा था। यूएस और इरान के बीच तनाव के थोड़ा कम होने से वैश्विक शेयर बाजारों के स्थिर होने के कारण रुपए में यह मजबूती आई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो