scriptगूगल मैप्स कर रहा है बदलाव | Google Maps is making changes | Patrika News
जयपुर

गूगल मैप्स कर रहा है बदलाव

इन्फीनिटेली एप में कर रहा है बदलाव

जयपुरDec 18, 2019 / 09:38 pm

Khusendra Tiwari

गूगल मैप्स कर रहा है बदलाव

गूगल मैप्स कर रहा है बदलाव

जयपुर. गूगल अपनी सर्विसेज के जरिए लगातार बेहतर दुनिया बनाने की कवायद कर रहा है। लोगों के बीच खास पहचान बना चुका गूगल अपनी हर सर्विस को बेहतर बनाने में जुटा है, लिहाजा लगातार ऐसे प्रयोग करता रहता है, कि जिसके जरिए लोगों को फायदा मिल सकें। अब गूगल की सर्विस गूगल मैप्स को बेहतर बनाने के लिए गूगल कवायद कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गूगल ने ओर से एप इफिनिटी को डवलप करने की जानकारी मिली है, जो गूगल मैप्स से संबंधित है। मिली जानकारी के अनुसार गूगल इस एप को डवलप करने के साथ ही अपने गूगल मैप्स की सर्विस को बेहतर बनाने की दिशा में भी काम कर रहा है। एक्सपट्र्स का कहना है कि इस वर्ष मैप्स पर बहुत ध्यान दिया है। 2019 में उपयोगकर्ताओं को एग्यू्मेंटेड रियलिटी (एआर) इनकॉग्निटो मोड और ब्लाइड लोगों के लिए भी सर्विस को बेहतर बनाने के प्रयास किए गए। अब यह जानकारी मिली है और एक्सपट्र्स का कहना है कि लेकिन अब ऐसा लगता है कि माउंटेन व्यू कंपनी अपना ध्यान गूगल मैप्स के डिजाइन की ओर मोड़ रही है। कई उपयोगकर्ताओं ने देखा है कि एप का इंटरफ़ेस उनके डिवाइस पर 10.31.1 संस्करण के साथ बदल गया है। लिहाजा यह बदलाव देखने को मिल रहे हैं। आपको बता दे कि गूगल मैप्स में हैमबर्गर साइड मेनू को भी नया अपडेट दिया है। इस मेन्यु के जरिए यूजर पूरी तरह से आपके पसंदीदा स्थानों, संदेशों प्रोफ़ाइल और अन्य तक पहुंचने देता है। यह भी जानकारी मिली है कि गूगल की ओर से एप अपडेट के बाद यूजर लोकेशन शेयरिंग फीचर का ऑप्शन भी हासिल कर पाएंगे। इसके अलावा भी गूगल लगातार सहायक एप की मदद से अपने सर्विसेज को बेहतर बनाने में जुटा है।

Home / Jaipur / गूगल मैप्स कर रहा है बदलाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो