5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Roadways : प्रदेश की जनता के लिए अच्छी खबर, रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी नई बसें

Rajasthan Roadways New Buses : जयपुर। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि आगामी तीन महीने में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अधीन बसें अनुबन्ध पर लेने की प्रकिया पूर्ण किया जाना संभावित है और अगले छह महीनों में नई बसें खरीद कर इन्हें रोडवेज को उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जाएगी। बैरवा प्रश्नकाल में पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Roadways New Buses

Rajasthan Roadways : प्रदेश की जनता के लिए अच्छी खबर, रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी नई बसें

Rajasthan Roadways New Buses : जयपुर। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि आगामी तीन महीने में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अधीन बसें अनुबन्ध पर लेने की प्रकिया पूर्ण किया जाना संभावित है और अगले छह महीनों में नई बसें खरीद कर इन्हें रोडवेज को उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जाएगी। बैरवा प्रश्नकाल में पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि डूंगरपुर से रतनपुर आवागमन के लिए डूंगरपुर से अहमदाबाद वाया रतनपुर रोडवेज की 12 बसें संचालित हैं तथा रतनपुर में इन बसों का ठहराव भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि गत सरकार के समय पिछले पांच वर्षों में एक भी नई बस का संचालन नहीं किया गया। इससे पहले विधायक गणेश घोगरा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में परिवहन मंत्री ने बताया कि डूंगरपुर जिले में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा 145 बसें संचालित हैं।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Big News: राजस्थान रोडवेज की खटारा बसों में ही करना होगा सफर, जाने क्या है वजह...?

उन्होंने बताया कि निगम द्वारा बसें खरीद करने एवं निगम के अधीन बसें अनुबन्ध पर संचालित करने हेतु उपापन की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। उन्होंने बताया कि उपापन प्रक्रिया पूर्ण होने पर डूंगरपुर आगार को 5 बसें अनुबन्ध पर एवं क्रय करने के उपरांत अतिरिक्त बसें आवंटित की जा सकेंगी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग