scriptGroom died in accident before marriage in Rajasthan | दुल्हन की ये मासूम मुस्कान अब मातम में बदल चुकी, आज शादी होनी है लेकिन उसका दूल्हा कभी नहीं आएगा | Patrika News

दुल्हन की ये मासूम मुस्कान अब मातम में बदल चुकी, आज शादी होनी है लेकिन उसका दूल्हा कभी नहीं आएगा

locationजयपुरPublished: Feb 22, 2023 11:04:45 am

Submitted by:

JAYANT SHARMA

जो फूल दूल्हे का सेहरा सजाने के लिए लाए गए थे और जो बाराती बारात मे जाने की तैयारी कर रहे थे। अब उन्हीं बारातियों ने सेहरे की जगह दूल्हे की अर्थी सजाई है और दूल्हे को हमेशा के लिए विदा कर दिया है।

groom_died_before_marriage.jpg
जयपुर
लाल जोड़े में ये दुल्हन है और इनका नाम खुशबू है। लेकिन खुशबु की यह मासूम मुस्कान अब मातम में बदल चुकी है। खुखबू का दूल्हा अब नहीं आएगा। आज उसकी शादी होनी थी, लेकिन शादी के चंद घंटों पहले दूल्हे की मौत हो गई। दूल्हा और दुल्हन दोनो के घर में बवाल मचा हुआ है। जो फूल दूल्हे का सेहरा सजाने के लिए लाए गए थे और जो बाराती बारात मे जाने की तैयारी कर रहे थे। अब उन्हीं बारातियों ने सेहरे की जगह दूल्हे की अर्थी सजाई है और दूल्हे को हमेशा के लिए विदा कर दिया है। मामला राजस्थान के झालावाड़ जिले का है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.