scriptगणेशजी महाराज का पुष्य अभिषेक, कोरोना से बचाव की प्रार्थना | GURU PUSHYA NAKSHTRA GANESHJI ABHISHEK | Patrika News
जयपुर

गणेशजी महाराज का पुष्य अभिषेक, कोरोना से बचाव की प्रार्थना

गुरु पुष्य नक्षत्र (Guru pushya nakshatra) पर गुरुवार को शहर के गणेशजी मंदिरों (GaneshJi Temple) में गजानन महाराज का पुष्य अभिषेक किया गया। गजानन महाराज से कोरोना मुक्ति की कामना की गई। मोती डूंगरी गणेशजी मंदिर में महंत कैलाश शर्मा के सान्निध्य में सुबह गजानन महाराज का 251 किलो दूध, 21 किलो दही, सवा पांच किलो बूरा, शहद से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया।

जयपुरMay 28, 2020 / 06:44 pm

Girraj Sharma

गणेशजी महाराज का पुष्य अभिषेक, कोरोना से बचाव की प्रार्थना

गणेशजी महाराज का पुष्य अभिषेक, कोरोना से बचाव की प्रार्थना

गणेशजी महाराज का पुष्य अभिषेक, कोरोना से बचाव की प्रार्थना

— पुष्य नक्षत्र में हुई वाहनों की बुकिंग

जयपुर। गुरु पुष्य नक्षत्र (Guru pushya nakshatra) पर गुरुवार को शहर के गणेशजी मंदिरों (GaneshJi Temple) में गजानन महाराज का पुष्य अभिषेक किया गया। गजानन महाराज से कोरोना मुक्ति की कामना की गई।
मोती डूंगरी गणेशजी मंदिर में महंत कैलाश शर्मा के सान्निध्य में सुबह गजानन महाराज का 251 किलो दूध, 21 किलो दही, सवा पांच किलो बूरा, शहद से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया। गंगाजल से शुद्ध स्नान के बाद गणपति सहस्त्रनाम से मोदक अर्पित किए गए। शाम को गणेशजी महाराज को फूल बंगले में विराजमान किया गया। ब्रह्मपुरी स्थित नहर के गणेश मंदिर में मंदिर महंत जय शर्मा के सान्निध्य में सुबह गजानन महाराज का पुष्य अभिषेक किया गया। इसके बाद गजानन महाराज को नवीन पोशाक धारण करवाई गई। महंत जय शर्मा ने बताया गणपति महाराज को मोदक अर्पित किए गए। इस मौके पर सम्पूर्ण विश्व के कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए मंगल कामना की गई। चांदपोल स्थित परकोटे वाले गणेशजी मंदिर में गजानन महाराज का पुष्य अभिषेक किया गया। मंदिर महंत कैलाश चन्द शर्मा ने गणेशजी महाराज का दूध, दही, घी, शहद, बूरा, गुलाब जल सहित अन्य द्रव्यों से अभिषेक कराया गया। इसके बाद गजानन महराज को नवीन पोशाक धारण करवाई गई। मंदिर प्रवक्ता अमित शर्मा ने बताया कि गणेशजी महाराज के गणपति अथर्वशीर्ष अष्टोत्तरनामावली के पाठ कर देश—प्रदेश को कोरोना महामारी से बचाव के लिए प्रार्थना की गई।
वाहनों की हुई बुकिंगें
लॉकडाउन में पुष्य नक्षत्र आने पर कुछ लोगों ने नए वाहन भी खरीदें, जबकि कुछ लोगों ने गाडियां बुक करवाई। फैडरेशन आॅटोमोबाइल डिलर्स एसोसिएशन के रिजनल डायरेक्ट कौशल अग्रवाल ने बताया कि लॉकडाउन में पहली बार पुष्य नक्षत्र में मार्केट में हलचल नजर आई। पुष्य नक्षत्र देा दिन होने से बीएस 4 गाडियों बुकिंगें अच्छी हुई है। शहर के बजाय कस्बों में दुपहिया वाहन अधिक बिके है।

Home / Jaipur / गणेशजी महाराज का पुष्य अभिषेक, कोरोना से बचाव की प्रार्थना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो