4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: ‘तेरा मंदिर बनाएंगे शिवाय’ गाना अपराध, लगा केस, मोबाइल जब्त, नौकरी भी छूटी, गायक ने बताई पीड़ा

ज्ञानवापी में शिवलिंग मिलने पर यूट्यूबर ने गाया था गाना, सोशल मीडिया पर किया था वायरल, कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगाई छह धाराएं, मोबाइल भी किया जब्त, प्राइवेट नौकरी भी छूटी

less than 1 minute read
Google source verification
shubham shikari

जयपुर। ज्ञानवापी में शिवलिंग मिलने पर ‘तेरा मंदिर बनाएंगे शिवाय’ गाना गाकर अपने सोशल मीडिया पर शेयर करना एक यूट्यूबर को भारी पड़ गया। कोटा पुलिस ने न सिर्फ यूट्यूबर को गिरफ्तार करके प्रताड़ित किया, बल्कि उस पर छह अलग-अलग धाराएं भी लगा दी। जिसके चलते वो अभी तक कोर्ट के चक्कर काट रहा है। वहीं उसका मोबाइल भी अभी तक पुलिस ने नहीं दिया है। इसके अतिरिक्त केस लगने से यूट्यूबर की नौकरी भी छूट गई।

यह यूट्यूबर है राजस्थान के शुभम शिकारी। जिन्होंने ज्ञानवापी में शिवलिंग मिलने के बाद ‘तेरा मंदिर बनाएँगे शिवाय’ गाना गाया था। जिसके बाद जुलाई 2022 में उन्हें कोटा की अनंतपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 425,505,295-A समेत 3 अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था जिसके बाद से ही उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है।

छह महीने से बेरोजगार
पत्रकार शुभी विश्वकर्मा ने सोमवार शुभम का एक वीडियो शेयर किया था। शुभम ने वीडियो में कहा कि कोर्ट से उन्हें तारीख पर तारीख मिलती जा रही है। उनका चालान कोर्ट में पेश नहीं हुआ और वह छह महीने से बेरोजगार हैं। वे जिस कंपनी में काम करते थे, पुलिस केस होने की वजह से उन्हें काम से मना कर दिया है।

इसके बाद नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने भी यह मुद्दा उठाते हुए ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि: यू-ट्यूबर शुभम पर भगवान शिव पर लिखे ‘तेरा मंदिर बनाएँगे शिवाय’ गाने के पोस्टर व वीडियो को प्रचारित करने पर कोटा पुलिस ने आईपीसी की धारा 425,505,295-A समेत 3 अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था जिसके बाद से ही उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग