scriptभीषण गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, राजधानी में 34.6 डिग्री के साथ सबसे गर्म रात, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी | heat wave and weather hindi news in rajasthan | Patrika News
जयपुर

भीषण गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, राजधानी में 34.6 डिग्री के साथ सबसे गर्म रात, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

भीषण गर्मी के बीच अब रात की गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोमवार रात राजधानी जयपुर में इस साल का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 34.6 डिग्री रहा।

जयपुरJun 06, 2018 / 03:23 am

Kamlesh Sharma

weather hindi news in rajasthan
जयपुर। भीषण गर्मी के बीच अब रात की गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोमवार रात राजधानी जयपुर में इस साल का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 34.6 डिग्री रहा। जबकि रात का अधिकतम तापमान करीब दो डिग्री की गिरावट के साथ 42.9 डिग्री रहा। रात व दिन के तापमान में 8.3 डिग्री का ही अंतर रहा गया।
जो कि अब तक का न्यूनतम अंतर रहा। चूरू 48.5 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। इसके अलावा सभी प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आस पा रहा। रात में गर्मी बढऩे से अब दिन की तरह ही रात में भी कूलर फेल हो रहे हैं।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश में तेज गर्मी और धूल भरी हवा की चेतावनी दी है। वहीं राजधानी जयपुर में आसमान साफ रहने के साथ ही दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहा।
प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

चूरू – 48.5
बूंदी – 47.4

बीकानेर – 46.5
श्रीगंगानगर – 46.5

कोटा – 45.7
डबोक उदयपुर – 45.2

जैसलमेर – 45.0
अजमेर – 44.0

पिलानी – 44.0
बाडमेर – 44.6
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो