scriptपूर्वी राजस्थान में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी, अंधड़ फिर मचा सकता है तबाही | Heavy Rain in Rajasthan : Heavy Rain Alert in Eastern Rajasthan | Patrika News

पूर्वी राजस्थान में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी, अंधड़ फिर मचा सकता है तबाही

locationजयपुरPublished: Jun 24, 2019 10:59:08 am

Submitted by:

dinesh

Heavy Rain in Rajasthan : Pre Monsoon 2019 बारिश का रूका हुआ दौर एक बार फिर से अगले 24 घंटे में रफ्तार पकड़ सकता है। पूर्वी राजस्थान में अगले 24 घंटे में मूसलाधार बारिश ( Heavy Rain in Rajasthan ) होने की संभावना मौसम विभाग ( India Meteorological Department ) ने जताई है…

rain
जयपुर।

राजस्थान में प्री मानसून ( Pre monsoon 2019 ) बारिश का रूका हुआ दौर एक बार फिर से अगले 24 घंटे में रफ्तार पकड़ सकता है। पूर्वी राजस्थान में अगले 24 घंटे में मूसलाधार बारिश ( Heavy rain in rajasthan ) होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। विभाग ने अगले 3 दिन में आंधी, भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम वैज्ञानिकों ( rajasthan weather forecast ) के अनुसार पूर्वी राज्यों में मौसम तंत्र में हो रहे बदलाव के कारण प्रदेश में अगले दो तीन दिन में मानसून पूर्व बारिश का दौर फिर रफ्तार पकड़ सकता है। निम्न वायुदाब क्षेत्र बनने पर अगले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।
जोधपुर में बदला मौसम का मिजाज, छाएं बादल ( Pre monsoon in rajasthan )
Jodhpur के लोहावट कस्बे सहित आस-पास क्षेत्र में आज फिर मौसम के मिजाज में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। अलसुबह से ही आसमान में बादलों ने डेरा जमाए रखा है। इससे मौसम भी सुहाना बना हुआ है। यहां पर सुबह से ही बादल छाएं हुए तथा सूर्यदेव भी बादलों की ओट मे छिपे हुए है। वहीं रात में आई हल्की आंधी से गर्द भी छाई हुई नजर आई।
जयपुर में अगले 3 दिन में भारी बारिश की चेतावनी ( Heavy Rain Alert in Jaipur )
राजधानी में मौसम का मिजाज फिर बदला है। जिसके चलते Jaipurमें अगले 3 दिन में भारी बारिश ( Heavy Rain ) की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। वहीं तीन दिन से गर्मी और उमस के बाद रविवार को राजधानी में बारिश हुई, जिससे लोगों को राहत मिली। हालांकि Rain पूरे शहर में नहीं हुई, कुछ ही इलाके तर हुए। बारिश से दिन में पारा 7.5 डिग्री गिर गया। सुबह 8.30 बजे तापमान 33 और दोपहर 2.30 बजे 38.6 डिग्री दर्ज हुआ। अपराह्न 3.30 बजे 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं और 4 बजे से आधा घंटे तक वैशालीनगर, झोटवाड़ा, कलक्ट्रेट, एमआइ रोड, सीकर रोड, विद्याधरनगर, खातीपुरा, बनीपार्क इलाके में बारिश हुई। कलक्ट्रेट पर 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके बाद पारा 7.5 डिग्री गिर गया। शाम 4.30 बजे 32 डिग्री दर्ज हुआ।
Jaipur में बीती रात गर्मी के तेवर नर्म रहे लेकिन दिन में हुई छितराई बारिश के कारण उमस का जोर रहा है। आज सुबह शहर में छितराए बादल छाए रहे और सुबह छह बजे अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। स्थानीय मौसम केंद के अनुसार आज उत्तरी हवा चलने के कारण दिन के तापमान में आंशिक गिरावट होने की संभावना है। दिन में बादलों की आवाजाही रहने पर धूपछांव रहने से धूप की तपिश से थोड़ी राहत मिल सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो