scriptकड़ी सुरक्षा के बीच जोधपुर से जयपुर आई हिलेरी क्लिंटन, पिंकसिटी की इस खास जगह बिताया सबसे ज्यादा समय | Hillary Clinton in Jaipur, spent the most time in this special place | Patrika News
जयपुर

कड़ी सुरक्षा के बीच जोधपुर से जयपुर आई हिलेरी क्लिंटन, पिंकसिटी की इस खास जगह बिताया सबसे ज्यादा समय

हिलेरी क्लिंटन जंतर-मंतर में लगभग 20 मिनट तक समय बिताया..

जयपुरMar 15, 2018 / 07:42 pm

rajesh walia

Hillary Clinton in Jaipur
जयपुर।

अमरीका की पूर्व प्रथम महिला एवं पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन गुरुवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच जयपुर पहुंची, एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए हिलेरी ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। हिलेरी क्लिंटन यहां निजी यात्रा पर आई हैं।
जंतर-मंतर में हिलेरी क्लिंटन…
हिलेरी क्लिंटन जंतर-मंतर में लगभग 20 मिनट तक समय बिताया। यहां उन्होंने पर्यटको से हाथ हिलाकर अभिवादन किया। जानकारी के मुताबिक इसके बाद में हिलेरी क्लिंटन यहां से कड़ी सुरक्षा के बीच होटल रामबाग के लिए रवाना हुई। दोपहर बाद वे आमेर व सिटी पैलेस भी गई।
READ : सरहद पर नाकाम घुसपैठ की साजिश, बीकानेर सीमा पर पाक घुसपैठिया गिरफ्तार



हिलेरी के साथ तीन दिन पहले हुआ था ये हादसा…
गौरतलब है कि हिलेरी को तीन दिन पहले मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में मकबरे की सीढ़ियां उतरने के दौरान उनके हाथ में अंदरूनी चोट आ गई थी। उनकी कलाई में दर्द ज्यादा होने के कारण उन्हें बुधवार सुबह पांच बजे रेजिडेंसी रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां एक्सरे और सीटी स्कैन में कलाई में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। मंगलवार को जोधुपर पहुंचने पर अमेरिका से आए डॉक्टरों ने प्लास्टर बंधवाने से मना कर दिया, तो वे हाथ पर क्रैप बैंडेज बंधवा कर होटल चली गईं। इसके बाद से वे उम्मेद भवन पैलेस में आराम कर रही हैं और दोस्तों के साथ रोहट भी नहीं गईं।
यह हिलेरी की प्राइवेट यात्रा है…
गौरतलब है कि रविवार 11 मार्च को हिलेरी इंदौर पहुंची थीं। यह हिलेरी की प्राइवेट यात्रा है। हिलेरी इंदौर में रात 8 बजे देवी अहिल्या बाई एयरपोर्ट पहुंचीं। इसके बाद वह महेश्वर के लिए रवाना हो गईं। हिलेरी राजस्थान के जोधपुर शहर भी जा चुकी है। यहां उम्मैद भवन के बाद हिलेरी ने मेहरागढ़ किले की भी यात्रा की। जिसके बाद गुरुवार को हिलेरी जयपुर पहुंची है। बता दें कि हिलेरी के पिंकसिटी से ऐसे रिश्ते है, जिन्हें ना तो यहां के लोग भूला सकते है और ना ही वहां के पूर्व प्रेसिडेंट बिल क्लिंटन व उनकी पत्नी स्वंय हिलेरी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो