scriptAaj Ka Rashifal 20 January 2021 मिथुन-कन्या वालों की प्रोफेशनल ग्रोथ, 8 राशियों के लिए अच्छा दिन, जानें आपको क्या सौगात देंगे गणेशजी | Horoscope Today 20 January 2021 Todays Horoscope 20 January 2021 | Patrika News
जयपुर

Aaj Ka Rashifal 20 January 2021 मिथुन-कन्या वालों की प्रोफेशनल ग्रोथ, 8 राशियों के लिए अच्छा दिन, जानें आपको क्या सौगात देंगे गणेशजी

Aaj Ka Rashifal Horoscope Today Daily Rashifal 20th January 2021 Daily Zodiac Forecas Horoscope Today Horoscope 20 January 2021 Aaj Ka Rashifal 20 January 2021 20 January 2021 rashifal aaj ka rashifal 20 January todays horoscope दैनिक राशिफल Aaj Ka Rashifal Horoscope Today Daily Rashifal 20th January 2021 Daily Zodiac Forecast 20 January 2021 rashifal, aaj ka rashifal 20 January todays horoscope

जयपुरJan 20, 2021 / 07:18 am

deepak deewan

Horoscope Today 20 January 2021 Todays Horoscope 20 January 2021

Horoscope Today 20 January 2021 Todays Horoscope 20 January 2021

जयपुर. 20 जनवरी 2021 को पौष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और बुधवार का दिन है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज मार्तंड सप्तमी है, सूर्यदेव के आविर्भाव का दिन। आज दो शुभ और एक अशुभ योग बन रहा है। वार, तिथि, ग्रहों की स्थिति, ज्योतिषीय योगों के सम्मिलित प्रभाव से 12 में से 8 राशियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
मेष राशि- चन्द्रमा आज दोपहर में आपकी राशि में गोचर करेंगे। आज आपको किसी विशेष समाचार की प्राप्ति होगी। सामाजिक तथा पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी।

वित्त- आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी पर जमीन जायदाद संबंधी कार्य में आर्थिक नुक्सान झेलना पड़ सकता है।
कैरियर- आज टारगेट को पूरा करने में कठिनाई होगी। व्यवसाय में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है परंतु अंततः बात बन भी जाएगी।

दांपत्य और प्रेम- लाइफ पार्टनर से आज भरपूर सहयोग मिलेगा, प्रेम जीवन मधुर रहेगा।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोगों को अपना विशेष ध्यान रखना होगा।

आज का भाग्यांक 5, शुभ रंग पर्पल

वृष राशि- चन्द्रमा आज दोपहर में द्वादश भाव यानि व्यय के भाव में गोचर करेंगे। आज लक्ष्य को हासिल करने में काफी हद तक सफल रहेंगे।
वित्त- आर्थिक स्थिति को सुधारने के प्रयास सफल होंगे।

कैरियर- आज व्यवसायिक दृष्टि से ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैंे। नए अनुबंध मिलेंगेे। ऑफिस में कार्यभार अधिक रह सकता हैे। आज ऑयल संबंधित व्यापार में फायदा होगाे।
दांपत्य और प्रेम- लाइफ पार्टनर से लवमेट से आज आपसी तालमेल बढ़िया रहेगाे। किसी कार्यक्रम में जाने का प्लान बनेगाे।

स्वास्थ्य- आज थकान और बदन दर्द जैसी परेशानी से गुजरना पड़ सकता हैे।
आज का भाग्यांक 2, शुभ रंग गुलाबी

मिथुन राशि- आज चन्द्रमा आपके लाभ भाव यानि एकादश भाव में गोचर करेंगेे। आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

वित्त- आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी, आज आप अधिक धन खर्च न करें।
कैरियर – व्यवसाय में निवेश करने के लिए समय उत्तम है। जाब करनेवाले लोगों को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।

दांपत्य व प्रेम- आज लवमेट के साथ खासा समय व्यतीत होगा। लाइफ पार्टनर से संबंध सुखद बने रहेंगे।
स्वास्थ्य- मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य समस्या बनी रहेगी।

आज का भाग्यांक 5, शुभ रंग नीला

कर्क राशि- आज चन्द्रमा आपके दशम अर्थात कर्म भाव में गोचर करेंगे। आज आपकी आध्यात्मिक तथा धार्मिक कार्यों मे रुचि रहेगी।
वित्त- आज लेनदेन के मामलों में काफी सावधानी बरतें. किसी को भी उधार पैसा ना दें।

कैरियर- आज व्यवसायिक क्षेत्र में उन्नति होगी. प्राइवेट नौकरी में आपकी पदोन्नति भी हो सकती है।

दांपत्य व प्रेम- लाइफ पार्टनर को उपहार देने से संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएगी , लवमेट से प्रेम संबंधों में प्रगाढता आएगी।
स्वास्थ्य- जुकाम जैसी परेशानी रहेगी, बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा

आज का भाग्यांक 1, शुभ रंग केसरिया

सिंह राशि- आज चन्द्रमा दोपहर में आपके नवम यानि धर्म भाव में गोचर करेंगे। अचानक कोई लाभ की प्राप्ति होगी।
वित्त- आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी हालांकि पारिवारिक चुनौतियां भी सामने आएंगी।

कैरियर- प्राइवेट नौकरी में मनचाही आर्थिक प्रगति हो सकती है। व्यवसाय के क्षेत्र में सफल रहेंगे।

दांपत्य व प्रेम- लाइफ पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी सफलता के योग हैं।
स्वास्थ्य- कोई पुराना रोग पुनः परेशान कर सकता है।

आज का भाग्यांक 1, शुभ रंग जामनी

कन्या राशि- चन्द्रमा आज आपके अष्टम् भाव में गोचर करेंगे. आज नए संपर्क बनेंगे जोकि भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे.
वित्त- रुका हुआ पैसा प्राप्त होने से आर्थिक परेशानियां दूर होंगी.

कैरियर- बिजनेस के लिए समय उचित है। प्राइवेट नौकरी में समय पर काम पूरा हो सकता है।

दांपत्य व प्रेम- प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है. लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
स्वास्थ्य- आज आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

आज का भाग्यांक 6, शुभ रंग हरा

तुला राशि- आज चन्द्रमा आपके सप्तम अर्थात व्यवसाय और पार्टनर के घर में गोचर करेंगे। आज आपके लिए सफलता दायक समय है।
वित्त- पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है।

कैरियर- बिजनेस में सफलता हासिल करेंगे, नौकरी में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना होगा लेकिन यह फायदेमंद साबित होगा।

दांपत्य व प्रेम- लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ रोमांस के लिए समय उत्तम है हालांकि कुछ नोकझोंक भी हो सकती है।
स्वास्थ्य-आज का दिन स्वास्थ्य के लिए उत्तम है

आज का भाग्यांक 6, शुभ रंग सफेद

वृश्चिक राशि- चन्द्रमा आपके षष्ठम यानि रिपु भाव में गोचर करेंगे। आज आप कुछ उपलब्धियां भी हासिल करेंगे।
वित्त- वित्तीय स्थिति में सुधार होगा, निवेश आदि पर ज्यादा ध्यान न दें।

कैरियर- बिजनेस या प्राइवेट नौकरी में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी, तरक्की में आ रहीं बाधाएं आज दूर होंगी।

दांपत्य व प्रेम- लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ मौजमस्ती में समय व्यतीत होगा. किसी कार्यक्रम में साथ जाने का मौका भी मिलेगा
स्वास्थ्य- आज वात पित्त संबंधी मामूली परेशानियां रहेंगी।

आज का भाग्यांक 3, शुभ रंग पीला

धनु राशि- आज चन्द्रमा आपके पंचम् अर्थात संतान, विद्या और प्रेम भाव में गोचर करेंगे। आज कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
वित्तः आपकी आर्थिक स्थिति आज गड़बड़ा सकती है, सतर्क रहें. हालांकि आज आय के साधनों में वृद्धि होगी।

कैरियर- बिजनेस के दृष्टिकोण से समय उत्तम है. आज नया व्यापार शुरू कर सकते हैं. ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी।
दांपत्य व प्रेम – प्रेम संबंध मधुर बने रहेंगे. लाइफ पार्टनर के साथ तनाव रह सकता है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य का आज गंभीरता से ध्यान रखना होगा।

आज का भाग्यांक 1 , शुभ रंग लाल
मकर राशि- चन्द्रमा आपके चतुर्थ सुख या मातृ भाव में गोचर करेंगे। कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है जिससे आपको आत्मिक खुशी महसूस होगी।

वित्त-आज आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और कहीं निवेश भी कर सकेंगे।
कैरियर- बिजनेस में खासा लाभ मिल सकता है‌। प्राइवेट नौकरी वाले अपने टारगेट को हासिल करने में सफल रहेंगे।

दांपत्य व प्रेम- प्रेम या विवाह संबंधी प्रस्ताव आ सकते हैं। लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे।
स्वास्थ्य- आज मुंह संबंधी दिक्कत आ सकती है.

आज का भाग्यांक 7 , शुभ रंग नीला

कुम्भ राशि- आज चन्द्रमा आपके तृतीय सहज भाव में गोचर करेंगे। आज कहीं से शुभ समाचार की प्राप्ति होने से मन में खुशी रहेगी।
वित्त- आज आपका रुका हुआ धन मिल सकता है।

कैरियर- बिजनेस में लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे. प्राइवेट नौकरी में वेतन वृद्धि होगी।

दांपत्य व प्रेम- लाइफ पार्टनर से सुख मिलेगा. लवलाइफ में कोई परेशानी हो सकती है।
स्वास्थ्य- आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है।

आज का भाग्यांक 4, शुभ रंग नीला

मीन राशि- चन्द्रमा आपके द्वितीय यादिन धन भाव में गोचर करेंगे। आज बीमा वीजा पासपोर्ट आदि से संबंधित रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं।
वित्त- धन संबंधी मामलों में आज किसी पर भी भरोसा ना करें, पुरानी रकम प्राप्त हो सकती है।

कैरियर- नौकरी में काम पर फोकस करने की आवश्यकता होगी. व्यवसायिक दृष्टि से समय अच्छा बना हुआ है।
दांपत्य व प्रेम- पारिवारिक समस्याओं को लेकर लाइफ पार्टनर से कुछ तनाव हो सकता है. लवमेट से रिश्ता बेहतर होगा।

स्वास्थ्य- जोड़ों में दर्द जैसी समस्या के प्रति विशेष रूप से सचेत रहें।
आज का भाग्यांक 3, शुभ रंग केसरिया—

Home / Jaipur / Aaj Ka Rashifal 20 January 2021 मिथुन-कन्या वालों की प्रोफेशनल ग्रोथ, 8 राशियों के लिए अच्छा दिन, जानें आपको क्या सौगात देंगे गणेशजी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो