मंगलसूत्र और कानों के दो टॉप्स के लिए एक महिला की हत्या कर दी गई। उसका पति कुछ देर के लिए ही उसे अकेला छोड़कर गया था, इसी दौरान ही वारदात को अंजाम दे दिया गया। घटना झालावाड़ जिले की है। जांच कर ही झालरापाटन थाना पुलिस ने बताया बैरागढ़ गांव में रहने वाली तीस साल की सोनाबाई अपने पति के साथ गांव में रह रही थी। गांव में ही बने ग्रोथ सेंटर में उसका पति काम करता था। सोमवार को पति गांव में गोबर के उपले लेने के लिए गया था। करीब एक घंटे बाद ही वापस भी लौट आया। लेकिन इस दौरान किसी ने सोनाबाई की हत्या कर दी। शव घर के पास ही सुनसान में पडा मिला। गले से मंगलसूत्र और कान के टॉप्स गायब थे। पहले ग्रामीणों को इस बारे में बताया गया और बाद में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल के मुर्दाघर में रखावाया है। हत्यारों की तलाश की जा रही है। पुलिस का मानना है कि वारदात एक से ज्यादा लोगों ने की है।