scriptअवैध खनन के खिलाफ बदली रणनीति, संवेदनशील क्षेत्र पर बढ़ेगी निगरानी | illegal mining, surveillance will increase on sensitive areas | Patrika News
जयपुर

अवैध खनन के खिलाफ बदली रणनीति, संवेदनशील क्षेत्र पर बढ़ेगी निगरानी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ 11 जुलाई से चलाए जा रहे संयुक्त अभियान में विभाग ने कार्यवाही की रणनीति बदलते हुए बड़ी मशीनों की जब्ती और अवैध खनन गतिविधियों में लिप्त लोगों की गिरफ्तारी पर जोर दिया है।

जयपुरNov 28, 2022 / 10:51 am

Narendra Singh Solanki

अवैध खनन के खिलाफ बदली रणनीति, संवेदनशील क्षेत्र पर बढ़ेगी निगरानी

अवैध खनन के खिलाफ बदली रणनीति, संवेदनशील क्षेत्र पर बढ़ेगी निगरानी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ 11 जुलाई से चलाए जा रहे संयुक्त अभियान में विभाग ने कार्यवाही की रणनीति बदलते हुए बड़ी मशीनों की जब्ती और अवैध खनन गतिविधियों में लिप्त लोगों की गिरफ्तारी पर जोर दिया है। 21 जुलाई से अब तक प्रदेश में करीब 100 एचईएमएम मशीनों सहित 185 से अधिक मशीनरी जब्त की जा चुकी हैं। खनिजों के अवैध परिवहन में लिप्त 2100 से अधिक वाहनों को जब्त किया जा चुका है। प्रदेश में इस अवधि में 360 से अधिक एफआईआर व 141 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। माइंस एवं पुलिस विभाग द्वारा परस्पर समन्वय से प्रदेशभर में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ कार्यवाही जारी है। बाड़मेर, पाली, जोधपुर, भीलवाड़ा व टोंक में विशेष रुप से निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस, पेट्रोलियम एवं पीएचईडी डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि 10 जुलाई को स्टोनमार्ट के अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही की चर्चा करते हुए जीरो टोलरेंस की बात कही थी।
यह भी पढ़े: एक दिसंबर से बदल जाएंगे ये नियम, घट सकता है जेब का बोझ

अवैघ खनन गतिविधियों के विरुद्ध कार्यवाही तेज

अगले दिन से ही विभाग ने अवैघ खनन गतिविधियों के विरुद्ध कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश देने के साथ ही प्रदेशभर में बड़ी कार्यवाहियां की है। खनन गतिविधियों में लिप्त बड़ी मशीनरी की जब्ती से विभाग सख्त संदेश देना चाहता है, ताकि भय व्याप्त सके। निदेशक माइंस संदेश नायक द्वारा मुख्यालय स्तर पर मोनेटरिंग व्यवस्था को और अधिक सख्त किया है, जिससे अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही और मुख्यालय स्तर से समय पर निर्देश मिलने लगे हैं। मशीनरी की जब्ती के साथ ही रास्तों में अवरोध भी किए जा रहे हैं ताकि निरुत्साहित किया जा सके। अभियान के दौरान जयपुर जोन में अतिरिक्त निदेशक बीएस सोढ़ा, जोधपुर व उदयपुर जोन में महेश माथुर और कोटा में महावीर मीणा के मार्गदर्शन में अभियान संचालित किया गया। मुख्यालय स्तर पर योगेन्द्र सिंह सहवाल कोआर्डिनेट कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि जुलाई से जारी अभियान के तहत अब तक खान व पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही में 18 करोड़ रुपए से अधिक की वसूली, 141 लोगों की गिरफ्तारी, 360 एफआईआर व 2500 से अधिक कार्यवाही की जा चुकी है।
https://youtu.be/oSw3_TfNot4

Home / Jaipur / अवैध खनन के खिलाफ बदली रणनीति, संवेदनशील क्षेत्र पर बढ़ेगी निगरानी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो