घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव
पिछले महीने की शुरुआत में कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में कटौती की गई थी, लेकिन घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। लेकिन, इस बार यह उम्मीद है कि रसोई गैस के सिलेंडर सस्ते हो सकते हैं। खुदरा महंगाई दर में नरमी के बाद इस बात की उम्मीद है कि पेट्रोलियम कंपनियां रसोई गैस की कीमतों में बदलाव की घोषणा कर सकती हैं।