जयपुर

Weather Update : मौसम विभाग का नया अपडेट, इन 7 जिलों में आज बारिश का Yellow Alert जारी

Weather Update : मौसम विभाग का अलर्ट है आज रविवार को राजस्थान के इन 7 जिलों में बारिश होने की संभावना है। जानें इन जिलों के नाम।
 

जयपुरOct 22, 2023 / 10:37 am

Sanjay Kumar Srivastava

Weather Alert

Weather Update : मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। राजस्थान से मानसून चला गया है। अब मौसम सर्द हो रहा है। मतलब ठंड ने दस्तक दी है। राजस्थान के कई जिलों में लोकल मौसम परिवर्तन की वजह से बारिश हो रही है। मौसम विभाग का अपडेट है कि आज रविवार को राजस्थान के 7 जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन 7 जिलों में Yellow Alert जारी किया है। मौसम विभाग का अलर्ट, आज श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, चुरू, बीकानेर, झूंझनू, सीकर जिले में कहीं-कहीं में मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा होने के संभावना है। मौसम विज्ञानियों को कहना है कि राजस्थान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इस कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 अक्टूबर को इन 7 जिलों में हल्की बारिश होगी। सूबे के अधिकतर इलाकों में मौसम अधिकतर शुष्क रहेगा। राज्यस्थान के कई जिलों में ठंड हो रही है। तेज हवाओं से तापमान काफी गिर गया है।


यह है दो सप्ताह का पूर्वानुमान

26 अक्टूबर के बीच राज्य में कई जगह हल्की बारिश की संभावना रहेगी।
27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा।
2 नवंबर तक अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा।
न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा।

यह भी पढ़ें – Weather Update : मौसम विभाग का अलर्ट, सिर्फ 24 घंटों में 23 जिलों में होगी भारी बारिश, 35 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

यह रहा रात का तापमान

सिरोही – 14.6
सीकर – 15.5
संगरिया, हनुुमानगढ़ – 15.7
अंता, बारां – 16.3
भीलवाड़ा – 16.4
करौली – 17.1
अलवर – 17.5
डबोक – 17.5
जालोर – 17.5
फतेहपुर – 17.5
पिलानी – 18
गंगानगर – 18.2
धौलपुर – 18.3
कोटा – 19.3
चित्तौडगढ़ – 19.3
चूरू – 19.3
डूंगरपुर – 19.7।

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

जयपुर मौसम पर नया अपडेट


जयपुर के मौसम के बारे में नया अपडेट है कि, आज जयपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जयपुर का आज रविवार 22 अक्टूबर से लेकर 25 अक्टूबर के बीच आसमान पर बादल छाए रहने की पूरी संभावना है। कहीं कहीं बारिश की हल्की बूंदें गिर सकती हैं।

यह भी पढ़ें – weather update

Home / Jaipur / Weather Update : मौसम विभाग का नया अपडेट, इन 7 जिलों में आज बारिश का Yellow Alert जारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.