scriptमाकन-डोटासरा के लिए साख का सवाल बनीं महंगाई हटाओ रैली, दोनों के कार्यकाल में पहला बड़ा टास्क | inflation protest rally big task for ajay Maken and govind dotasara | Patrika News
जयपुर

माकन-डोटासरा के लिए साख का सवाल बनीं महंगाई हटाओ रैली, दोनों के कार्यकाल में पहला बड़ा टास्क

रैली की तैयारियों को लेकर देर रात तक भी मुख्यमंत्री आवास पर चला मंथन बैठकों का दौर, दिल्ली में 12 दिसंबर को प्रस्तावित है महंगाई हटाओ रैली

जयपुरDec 01, 2021 / 11:38 am

firoz shaifi

जयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से 12 दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित महंगाई हटाओ रैली इन दिनों प्रदेश प्रभारी अजय माकन और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के लिए भी साख का सवाल बनी हुई है। इसी के चलते रैली में कोई किसी प्रकार की कमी न रहे इसके लिए लगातार प्रदेश प्रभारी अजय माकन और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा रैली की तैयारियों का बारीकी से मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

दोनों के कार्यकाल में पहला बड़ा टास्क
वही प्रदेश प्रभारी अजय माकन और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के के लिए महंगाई हटाओ रैली इसलिए भी साख का सवाल है जो कि दोनों के ही कार्यकाल में पहली बड़ी रैली का आयोजन दिल्ली में हो रहा है, जिसमें सबसे ज्यादा भीड़ जुटाने का टारगेट भी राजस्थान को दिया गया है। यही वजह है कि प्रभारी अजय माकन और पीसीसी चीफ लगातार मंत्री विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठकर तो ले ही रहे हैं साथ ही रैली की तैयारियों की भी बारीकी से मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

तैयारियों को लेकर देर रात तक चला मुख्यमंत्री आवास पर बैठकों का दौर
वहीं 12 दिसंबर को प्रस्तावित महंगाई रैली की तैयारियों को लेकर जहां मंगलवार को दोपहर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बड़ी बैठक हुई थी तो वहीं मुख्यमंत्री आवास पर भी देर रात तक मंथन बैठक का दौर चला, जिसमें प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने तैयारियों को लेकर चर्चा की है।

मंत्रियों को बढ़ा टास्क
इधर प्रदेश प्रभारी अजय माकन और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने महंगाई हटाओ रैली को सफल बनाने का टास्क मंत्रियों और विधायकों को दिया है। रैली में संसाधनों की व्यवस्था कराने, कार्यकर्ताओं के खानपान के खर्च से लेकर सभी कुछ मंत्रियों के जिम्मे हैं।

माकन आज 2 बजे जाएंगे दिल्ली
प्रदेश प्रभारी अजय माकन आज दोपहर 2 बजे फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। गौरतलब है कि प्रदेश प्रभारी अजय माकन महंगाई हटाओ रैली की तैयारियों का जायजा लेने की मंगलवार को दोपहर दिल्ली से जयपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मंत्रियों विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं पार्टी नेताओं की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो