scriptजयपुर // दशहरा मैदान में 120 फीट व प्रतापनगर में 71 फीट ऊंचा रावण दहन | JAIPUR DUSSEHRA 2019 RAVAN DAHAN | Patrika News
जयपुर

जयपुर // दशहरा मैदान में 120 फीट व प्रतापनगर में 71 फीट ऊंचा रावण दहन

विजयादशमी पर शहर में रावण दहन (Ravan Dahan) की परंपरा के साथ इस बार रावण भी लोगों के लिए आकर्षक का केन्द्र रहेंगे। शहर में आदर्श नगर के दशहरा मैदान (Dussehra Ground ) में इसबार 120 फीट ऊंचा रावण दहन होगा। पहली बार यहां रावण का विशेष मुकुट और सोल्डर तैयार किए जा रहे हैं। वहीं प्रतापनगर (Pratapnagar) में रावण दहन (Ravan Combustion) से एक दिन पहले फिजा रैली निकाल लोगों को निमंत्रण दिया जाएगा।

जयपुरOct 02, 2019 / 06:43 pm

Girraj Sharma

दशहरा मैदान में 120 फीट व प्रतापनगर में 71 फीट ऊंचा रावण दहन

दशहरा मैदान में 120 फीट व प्रतापनगर में 71 फीट ऊंचा रावण दहन

दशहरा मैदान में 120 फीट व प्रतापनगर में 71 फीट ऊंचा रावण दहन

– पहली बार रावण के मुकुट जैसा नजर आएगा मुकुट

– रावण का सोल्डर भी लोगों को करेंगे आकर्षित
जयपुर। विजयादशमी पर शहर में रावण दहन (Ravan Dahan) की परंपरा के साथ इस बार रावण भी लोगों के लिए आकर्षक का केन्द्र रहेंगे। शहर में आदर्श नगर के दशहरा मैदान (Dussehra Ground ) में इसबार 120 फीट ऊंचा रावण दहन होगा। पहली बार यहां रावण का विशेष मुकुट और सोल्डर तैयार किए जा रहे हैं। वहीं प्रतापनगर (Pratapnagar) में रावण दहन (Ravan Combustion) से एक दिन पहले फिजा रैली निकाल लोगों को निमंत्रण दिया जाएगा।
आदर्श नगर के दहशरा मैदान में इस बार रावण का कद 120 फीट का रहेगा। इसके अलावा पहली बार रावण का विशेष मुकुट तैयार किया जा रहा है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। करीब 10 से 15 फीट ऊंचा यह मुकुट रावण के मुकुट जैसा तैयार किया जा रहा है। दशहरा मैदान के पास श्रीराम मंदिर में एक मुस्लिम परिवार पिछले एक डेढ़ माह से रावण व कुंभकरण को तैयार करने में जुटा हुआ है। मथुरा से आए ये लोग करीब डेढ़ माह तक यहां रहकर दिनरात रावण बनाने में जुटे हुए हैं। अब दशहरा मैदान में रावण को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रावण तैयार कर रहे फैज बक्श ने बताया कि इस बार रावण 120 फीट ऊंचा होगा। पहली बार रावण में कई बदलाव किए गए हैं। रावण का विशेष मुकुट तैयार किया जा रहा है, जो रावण के असली मुकुट जैसा होगा। इसकी लम्बाई 10 से 15 फीट ऊंची होगी। रावण के सोल्डर भी देखने को मिलेंगे, जो पहली बार बनाए जाएंगे। इससे पहले कभी रावण के सोल्डर तैयार नहीं किए गए। वहीं मुकुट भी पहली बार विशेष रूप से तैयार किया गया है।
वहीं प्रतापनगर में सेक्टर 16 स्थित भैंरू का चौहारा पर भी इसबार 71 फीट ऊंचा रावण दहन होगा। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इससे एक दिन पहले प्रतापनगर में घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण दिया जाएगा। इसके लिए फिजा रैली निकाली जाएगी। रैली में करीब 108 वाहन शामिल होंगे, जिसमें लोग घर-घर जाकर दशहरा मेले के लिए आमंत्रण करेंगे। वहीं इसी दिन कवि सम्मेलन होगा। इसके अलावा शहर में मानसरोवर, शास्त्री नगर, विद्याधर नगर सहित कई जगह बड़े-बड़े कद के रावण का दहन होगा। रावण दहन के साथ विशेष आतिशबाजी भी लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र रहेगी। प्रतापनगर विकास समिति महासचिव ओमप्रकाश बाहेती ने बताया कि दशहरा महोत्सव को लेकर समितियों का गठन कर दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो