
जयपुर। देश के 16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट में जयपुर के लिए बड़ी राहत की खबर है। राजधानी जयपुर को सीवरेज, ड्रेनेज और पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष बुनियादी ढांचा अनुदान का लाभ मिलने की संभावना है। यह अनुदान देश के 22 शहरों को दिया जाएगा, जिसमें जयपुर भी शामिल है। राशि 56,100 करोड़ रुपए तय की गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, शहरी बुनियादी ढांचे को नई दिशा देने के लिए जल प्रबंधन को प्राथमिकता दी गई है। जयपुर में सीवर नेटवर्क विस्तार, पुराने पाइप बदलने, ड्रेनेज सुधार और ट्रीटेड वॉटर के पुनः उपयोग पर जोर रहेगा।
इंदौर मॉडल से जयपुर को मिलेगी प्रेरणा
वित्त आयोग की रिपोर्ट में इंदौर को मॉडल सिटी बताया गया है। जयपुर को भी उसी तर्ज पर शहरी सुधार करने की सलाह दी गई है। रिपोर्ट में माना गया है कि जयपुर में सीवरेज नेटवर्क का पूर्ण कवरेज अब भी बड़ी चुनौती है।
बरसात में जलभराव बना बड़ी समस्या
जयपुर में मानसून के दौरान जलभराव एक बड़ी समस्या बना रहता है। कई क्षेत्रों में ड्रेनेज और सीवरेज सिस्टम के बीच समन्वय की कमी है। इसके चलते सड़कें टूटती हैं और आमजन को परेशानी होती है।
ट्रीटेड वॉटर का सीमित उपयोग
रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि जयपुर में 400 MLD से अधिक सीवेज ट्रीटमेंट क्षमता होने के बावजूद ट्रीटेड वॉटर का उपयोग 10% से भी कम है। पार्क, डिवाइडर और निर्माण कार्यों में भूजल का उपयोग किया जा रहा है, जिसे बदलने की आवश्यकता है।
इन कामों पर आएगा अनुदान
सीवरेज नेटवर्क का विस्तार
ड्रेनेज लाइनों का आधुनिकीकरण
पुराने सीवर पाइप बदलना
ट्रीटेड वॉटर का पुनः उपयोग
शहरी जल प्रबंधन सिस्टम मजबूत करना
Published on:
04 Feb 2026 07:29 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
