script258 दिन बाद दर्शनार्थियों के लिए खुले झाड़खंड महादेव के द्वार | JAIPUR JHARKHAND MAHADEV TEMPLE | Patrika News
जयपुर

258 दिन बाद दर्शनार्थियों के लिए खुले झाड़खंड महादेव के द्वार

258 दिन बाद वैशाली नगर के क्वींस रोड स्थित झाड़खंड महादेव मंदिर (Jharkhand Mahadev Temple) भी बुधवार को भक्तों के लिए खोल दिया गया। अलसुबह से ही मंदिर में दर्शनों के लिए भक्त पहुंचे। सुबह से शाम तक मंदिर में ‘हर—हर महादेव… के जयकारे गूंजते रहे। भक्त कतार में लगकर झाड़खंड महादेव के दर्शन करते रहे और आगेे बढ़ते रहे। करीब सवा आठ घंटे में दो हजार भक्तों ने बाबा के दर्शन किए।

जयपुरDec 02, 2020 / 09:46 pm

Girraj Sharma

258 दिन बाद दर्शनार्थियों के लिए खुले झाड़खंड महादेव के द्वार

258 दिन बाद दर्शनार्थियों के लिए खुले झाड़खंड महादेव के द्वार

258 दिन बाद दर्शनार्थियों के लिए खुले झाड़खंड महादेव के द्वार
— अल सुबह से ही मंदिर में गूंज उठे झाड़खंड महादेव के जयकारे
— शाम को शृंगार और आरती के लिए पट रहे मंगल
— महादेवजी के भक्त नहीं चढ़ा पाए जल
जयपुर। 258 दिन बाद वैशाली नगर के क्वींस रोड स्थित झाड़खंड महादेव मंदिर (Jharkhand Mahadev Temple) भी बुधवार को भक्तों के लिए खोल दिया गया। अलसुबह से ही मंदिर में दर्शनों के लिए भक्त पहुंचे। सुबह से शाम तक मंदिर में ‘हर—हर महादेव… के जयकारे गूंजते रहे। भक्त कतार में लगकर झाड़खंड महादेव के दर्शन करते रहे और आगेे बढ़ते रहे। करीब सवा आठ घंटे में दो हजार भक्तों ने बाबा के दर्शन किए। हालांकि भक्त झाड़खंड महादेव के जल नहीं चढ़ा पाए।
श्रीबब्बू सेठ मेमोरियल ट्रस्ट अध्यक्ष जय प्रकाश सोमानी ने बताया कि मंदिर सुबह 8 बजे भक्तों के लिए खोल दिया गया। मंदिर में दर्शनों के लिए एक कतार लगाई गई, जिसमें होकर भक्त आते रहे और झाड़खंड महादेव के दर्शन कर आगे बढ़ते रहे। दर्शन दोपहर 3 बजे तक खुले रहे। इसके बाद झाड़खंड महादेवजी का विशेष शृंगार किया और आरती की गई, इस दौरान मंदिर दर्शनार्थियों के लिए बंद रहा। इसके बाद शाम 5.45 से 7 बजे तक फिर दर्शनों के लिए खुला। दिनभर 1500 से 2000 भक्तों ने झाड़खंड महादेव के दर्शन किए। जलाभिषेक पर पाबंदी रही। दस साल से कम और 65 साल से अधिक उम्र के लोगों का प्रवेश वर्जित रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो