जयपुर

मंदिर दर्शन करने आई महिला का पर्स चुराया, 5 महिलाएं गिरफ्तार

उज्जैन से जयपुर परीक्षा देने आई महिला का मंदिर में दर्शन करने के दौरान बैग चुराने वाली एमपी की महिला चोर गिरोह का माणकचौक थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।

less than 1 minute read
Jul 23, 2019

जयपुर। उज्जैन से जयपुर परीक्षा देने आई महिला का मंदिर में दर्शन करने के दौरान बैग चुराने वाली एमपी की महिला चोर गिरोह का माणकचौक थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।

वहीं गिरोह की पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिलाओं को सोमवार को कोर्ट में पेश किया, वहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) मनोज कुमार ने बताया कि गिरोह की सरगना सुषमा उर्फ रेशमा(40), आरती (35), भाग्यश्री (28), पूजा (22) और सुमित्रा (23) निवासी सभी महाराष्ट्र हाल निवासी इंदौर को गिरफ्तार कर माल बरामद कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि जवाहर नगर नानाखेड़ा उज्जैन निवासी ज्योति कुशवाह ने 21 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

फोटो— प्रतीकात्मक तस्वीर

Updated on:
23 Jul 2019 10:53 am
Published on:
23 Jul 2019 10:23 am
Also Read
View All

अगली खबर